• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईफोन 7 प्लस डुअल कैमरा और स्मार्ट कनेक्टर से हो सकता है लैस, लीक से हुआ खुलासा

आईफोन 7 प्लस डुअल कैमरा और स्मार्ट कनेक्टर से हो सकता है लैस, लीक से हुआ खुलासा

आईफोन 7 प्लस डुअल कैमरा और स्मार्ट कनेक्टर से हो सकता है लैस, लीक से हुआ खुलासा
विज्ञापन
अनुमानित आईफोन 7 (आईफोन 7 प्रो या आईफोन प्रो) के आकार को लेकर एक जापानी मैगज़ीन में जानकारी लीक की गई है। आईपैड प्रो मॉडल की तरह ही इस स्मार्टफोन में स्मार्ट कनेक्टर और डुअल कैमरा सेटअप होने के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही अगले आईफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक ना होने की भी जानकारी मिली है। इससे पहले भी नए आईफोन मॉडल को लेकर इस तरह की खबरें आ चुकी हैं। हालांकि, यह फोन भी आईफोन 6एस प्लस जितना मोटा ही है।

Macotakara द्वारा साझा किए गए 'आईफोन प्रो' की लीक तस्वीर के मुताबिक, ऐप्पल आईफोन 7 प्लस मॉडल में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। हालांकि, रियर पैनल पर दिख रहा कैमरा कट आईफोन 6एस प्लस से ज्यादा चौंड़ा है। इसलिए ऐप्पल द्वारा इस फोन में डुअल-कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इससे पहले भी कई बार इस फोन में डुअल रियर कैमरे की जानकारी सामने आई है।

इसके अलावा रियर पैनल के नीचे की तरफ स्मार्ट कनेक्टर भी देखा जा सकता है। इससे आईफोन के नई चार्जिंग तकनीक के साथ आने का खुलासा होता है। हालांकि अभी तक इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। रियर पर एंटीनी लाइन भी नहीं दिख रहीं है जिसका मतलब है कि ऐप्पल ने इन्हें कहीं और छिपा दिया है।
 

तस्वीर से पता चलता है कि नए आईफोन का डिजाइन आईफोन 6एस या आईफोन 6एस प्लस की तरह ही रहेगा। फ्रंट पैनल और साइड बटन भी पिछले डिजाइन के मुताबिक ही हैं। हां, तस्वीर में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के लिए कोई कट नहीं दिख रहा है। इसका मतलब है कि ऐप्पल ने आखिरकार पोर्ट को खत्म कर यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट दे दिया है। हालांकि, पिछली कई खबरों में ऐप्पल द्वारा 3.5 एमएम हेडफोन जैक को हटाकर डिवाइस के पतले होने की बात कही गई थी। लेकिन अब इसके आईफोन 6एस प्लस जितना यानी 7.3 एमएम मोटा होने की जानकारी मिली है।

अभी तक ऐपप्पल ने इन खबपरों को लेकर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की है। इसलिए इन जानकारियों को सिर्फ खबर के तौर पर ही लेना चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »