आईफोन 7 लीक: नए डिजाइन के एंटीना और बड़े कैमरे से हो सकता है लैस

आईफोन 7 लीक: नए डिजाइन के एंटीना और बड़े कैमरे से हो सकता है लैस
विज्ञापन
दिग्गज टेक कंपनी ऐप्पल द्वारा 4 इंच स्क्रीन वाला आईफोन (आईफोन एसई) लॉन्च करने की खबरें सुर्खियों में हैं। लेकिन, कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 7 की खबरें भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार आईफोन 7 की लीक से जुड़ी तस्वीरों से स्मार्टफोन में रीडिजाइन किये हुए एंटीना और नए बड़े कैमरे सहित कई फीचर होने की बात सामने आई है।

एक फ्रेंच वेबसाइट पर लीक तस्वीरों के मुताबिक, आईफोन 7 का रियर पैनल बिना किसी होरिज़ोन्टल एंटीना लाइन के बिना पूरी तरह से प्लेन (सादा) है। हालांकि नीचे की तरफ किनारों के साथ एंटीना बैंड अभी भी देखे जा सकते हैं।
 
कैमरे की बात करें तो रियर कैमरे पर दिए छेद को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि आईफोन 7 में वर्तमान आईफोन मॉडल की अपेक्षा बड़ा कैमरा है। ऐसा भी इशारा मिलता है कि आईफोन 7 के कैमरा में अपग्रेड भी देखने को मिल सकता है, हालांकि अभी तक इस बारे मं कोई भी जानकारी सामने आना बाकी है। रियर कैमरे के लिए बना छेद भी हैंडसेट के किनारों के पास है। इससे पुष्टि होती है कि हैंडसेट में कथित आईफोन 7 प्रो वेरिएंट की तरह डुअल कैमरा नहीं होगा, आईफोन 7 प्रो वेरिएंट में डुअल कैमरा होने की खबरें भी जोरों पर है।

लीक हुई तस्वीरों में हालांकि निचला हिस्सा पूरी तरह से नहीं दिख रहा है इसलिए 3.5एमएम हेडफोन जैक के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में मौजूद आईफोन मॉडल के मुकाबले यह केस बेहद पतला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 7 Pro, iPhone 7s, LCD, Mobiles, Oled
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »