आईफोन 7 में नहीं होगा 3.5एमएम ऑडियो जैक, कथित केस लीक होने से खुलासा

आईफोन 7 में नहीं होगा 3.5एमएम ऑडियो जैक,  कथित केस लीक होने से खुलासा
विज्ञापन
ऐप्पल के इस महीने 4 इंच स्क्रीन वाले आईफोन लॉन्च करने की खबरें फिलहाल सुर्खियां बनी हुई हैं लेकिन इससे आईफोन 7 को लेकर आ रही खबरें और लीक नहीं रुकी हैं। ताजा लीक एक बार फिर उन रिपोर्ट की तरफ इशारा करती है जिनमें दावा किया गया कि कंपनी आईफोन 7 को पतला बनाने के लिए 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक खत्म करने वाली है।

लीक तस्वीरों में आनेवाले आईफोन 7 स्मार्टफोन का कथित केस दिख रहा है, और इस केस में कोई 'कट' (छेद) नहीं होने से इसके बिना 3.5 ऑडियो जैक के लॉन्च होने की संभावना है।

इन तस्वीरों के ट्विटर पर टिप्सटर @Onleaks ने पोस्ट किया है और इसमें हर तरफ से कवर को देखा जा सकता है। इस कवर में रियर कैमरा, चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर, पॉवर बटन और वॉल्यूम बटन दिख रहे हैं लेकिन हेडफोन जैक के लिए कहीं कोई कट नहीं दिया गया है। बता दें कि आईफोन 6एस में हेडफोन पोर्ट नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल के साथ दिया गया है।
 
इस कथित कवर के बीच में लाइटनिंग कनेक्टर के लिए दिया पोर्ट, स्पीकर ग्रिल के लिए दो समान चौंड़ाई वाले कट से घिरा हुआ है। इससे फोन में स्टीरियो स्पीकर होने के संकेत मिलते हैं। इसके साथ ही पिछली रिपोर्ट के उन दावों को भी हवा मिलती है जिनमें आईफोन 7 के लाइटनिंग हेडफोन और ब्लूटूथ हेडफोन होने की बात कही गई थी। बाकी सभी डिजाइन आईफोन 6 और 6एस मॉडल जैसा ही है। अबी तक फोन के कवर का डाइमेंशन पता नहीं लगा है। ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीर से पता चलता है कि आईफोन 7 के इस कथित केस में आईफोन 6एस भी फिट हो सकता है।

आईफोन 7 के 6एस से 1मिलीमीटर ज्यादा पतले होने की बात भी पहले सामने आ चुकी है, आईफोन 6एसअभी 7.1 मिलीमीटर पतला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »