आईफोन 7 व आईफोन 7 प्लस की बैटरी को लेकर खुलासा

आईफोन 7 व आईफोन 7 प्लस की बैटरी को लेकर खुलासा
ख़ास बातें
  • ऐप्पल कभी भी आईफोन की बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं करती है
  • आमतौर पर टियर डाउन से सारे स्पेसिफिकेशन का पता चलता है
  • अभी सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग को भरोसेमंद कहा जा सकता है
विज्ञापन
ऐप्पल आईफोन लॉन्च करने के साथ कभी-भी कुछ स्पेसिफिकेशन जैसे बैटरी क्षमता व रैम का खुलासा नहीं करती है। इन जानकारियों के लिए हमें फोन के पहले टियरडाउन का इंतज़ार करना होता है। इस बार भी कंपनी ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की बैटरी का खुलासा नहीं किया है।

पिछले हफ्ते भी टियरडाउन से पहले ही हमें आईफोन 7 प्लस की रैम के बारे में जानकारी मिली थी। यह जानकारी बेंचमार्क और सर्टिफिकेशन साइट पर हुई लिस्टिंग से मिली थी। अब, चीनी टेलीकम्युनिकेशन सर्टिफिकेशन साइट टीना पर एक बार फिर नया खुलासा हुआ है। इस बार आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की बैटरी क्षमता का पता चला है।

टीना पर ऐप्पल के नए स्मार्टफोन की लिस्टिंग के मुताबिक, मोबिपिकर ने खबर दी है कि आईफोन 7 में 1960 एमएएच की बैटरी है। इससे पहले आईफोन 6एस में 1715 एमएच बैटरी दी गई थी। वहीं आईफोन 7 प्लस में 2900 एमएएच की बैटरी का पता चला है जो कि आईफोन 6एस प्लस में दी गई 2750 एमएएच की बैटरी से ज्यादा है।

हालांकि, सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग भरोसेमंद होती है लेकिन हमें पुख्ता जानकारी के लिए पहले टियरडाउन का इंतज़ार करना होगा।

हर साल की तरह उम्मीद के मुताबिक, ऐप्पल ने अपने नए स्मार्टफोन में बैटरी लाइफ बढ़ाने की बात कही है। इसके अलावा ऐप्पल का दावा है कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस से किसी भी आईफोन की तुलना में सबसे बेहतरीन बैटरी लाइफ मिलेगी। कंपनी ने ज्यादा बैटरी लाइफ का श्रेय ए10 फ्यूज़न प्रोसेसर को दिया है। कंपनी का कहना है कि आईफोन 7 में आईफोन 6एस की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ी बैटरी है जो 2 घंटे ज्यादा चलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, IPhone, Mobiles, Tenaa
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »