ऐप्पल आईफोन 7 प्लस में 3 जीबी रैम होने का खुलासा

ऐप्पल आईफोन 7 प्लस में 3 जीबी रैम होने का खुलासा
विज्ञापन
एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माताओं की तरह ऐप्पल के लिए अपने हैंडसेट में सभी इंटरनल स्पेसिफिकेशन बहुत ज्यादा मायने नहीं रखते। बैटरी साइज़ और रैम इन स्पेसिफिकेशन में शामिल हैं। ऐप्पल आमतौर पर आईफोन में रैम का खुलासा नहीं करती है। और बुधवार को लॉन्च हुए ऐप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के साथ भी कंपनी ने अपनी इस परंपरा को कायम रखा। लेकिन अब ऑनलाइन लिस्टिंग से आईफोन 7 प्लस में 3 जीबी रैम होने की पुष्टि हुई है।

बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच की लिस्टिंग में ऐप्पल आईफोन 7 प्लस में 3 जीबी रैम होने का पता चला है। इसके अलावा इस डिवाइस को 3 जीबी रैम की जानकारी के साथ टीना पर भी लिस्ट कर दिया गया है। इन दोनों वेबसाइट पर आईफोन 7 प्लस में 3 जीबी रैम होने की बात कही गई है।

पिछले कई महीनों से ऐप्पल आईफोन 7 प्लस में 3 जीबी रैम होने की ख़बरें आईं। ऐप्पल द्वारा आईओएस में किए जाने वाले बेहतरीन ऑप्टिमाइज़ेशन की वजह से आईफोन कम रैम के बावज़ूद आसानी से चलता है। जबकि ऐप्पल आईफोन 7 में 2 जीबी रैम होने का पता चला है।


बता दें कि अमेरिका में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग 9 सितंबर से शुरू होगी। इन्हें 16 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में ये स्मार्टफोन 7 अक्टूबर को लॉन्च किए जाएंगे। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस से हेडफोन जैक को हटा दिया गया है। इसका मतलब है कि आम ईयरफोन इनके साथ नहीं काम करेंगे। ऐप्पल ऑडियो के लिए लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल करेगी।  नए आईफोन मॉडल लाइटनिंग ईयर पॉड और लाइटनिंग टू 3.5 एमएम ऑडियो एडप्टर के साथ आएंगे।

आईफोन 7 की कीमत 649 डॉलर (करीब 43,100 रुपये) से शुरू होगी। यह कीमत 32  जीबी वेरिएंट की है। वहीं, आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन का 32 जीबी वेरिएंट घरेलू मार्केट में 749 डॉलर (करीब 49,700 रुपये) में मिलेगा। ज्ञात हो कि ऐप्पल के लेटेस्ट आईफोन का शुरुआती मॉडल 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। यूज़र को अब दोनों ही मॉडल में 32 जीबी, 128 जीबी  और 256 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 7, iPhne 7 plus, iPhone 7 plus Ram
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  3. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  4. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  5. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  6. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  7. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  8. AI की रफ्तार पर गर्मी का ब्रेक? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा बड़ा खतरा
  9. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
  10. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »