आईफोन 7 में होगा 3.5 एमएम हेडफोन जैक, लीक में सामने आई जानकारी

आईफोन 7 में होगा 3.5 एमएम हेडफोन जैक, लीक में सामने आई जानकारी
विज्ञापन
ऐप्पल द्वारा नए आईफोन पर काम करने की खबरे पिछले कई महीनों से सामने आ रही हैं। लंबे समय से खबरें हैं कि नए आईफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा। स्मार्टफोन को ज्यादा पतला बनाने के लिए कंपनी द्वारा आईफोन 7 मॉडल से 3.5 हेडफोन जैक हटाने और इसकी जगह एक लाइटनिंग पोर्ट देने की बात कही जा रही है। अब एक नई लीक तस्वीर से खुलासा हुआ है कि आईफोन 7 में आखिरकार 3.5 हेडफोन जैक दिया जाएगा।

Nowhereelse द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर में 4.7 इंच स्क्रीन वाले आईफोन 7 में सर्किट बोर्ड दिखने का दावा किया गया है। इस तस्वीर में एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी देखा जा सकता है। आईफोन 7 की लीक तस्वीर की तुलना आईफोन 6 के सर्किट बोर्ड की तस्वीर से की गई है जिसमें दोनों फोन एक जैसे लगते हैं। 3.5 एमएम दैक के अलावा, नए आईफोन में स्टैंडर्ड लाइटनिंग पोर्ट भी होगा।
 

ध्यान देने वाली बात है, पिछल कई हफ्तों से कथित आईफोन 7 को लेकर खुलासे हो रहे हैं। लेकिन इस लीक तस्वीर में पहली बार नए आईफोन में 3.5 एमएम जैक होने का खुलासा हुआ है।

इससे पहले, कुछ लीक तस्वीरों में आने वाले आईफोन 7 स्मार्टफोन के कथित केस के बारे में जानकारी सामने आई थी। इन केस में 3.5 एमएम ऑडियो जैक के लिए कोई छेद भी नहीं था। ऐसा भी अनुमान था कि ऐप्पल आईफोन 7 के लिए लाइटनिंग केबल बेस्ड और ब्लूटूथ इनेबल हेडफोन पर भी काम कर रही है।
 

पिछली कई खबरों में ऐप्पल के आने वाले आईफोन 7 में आईफोन 6 और आईफोन 6एस जैसा डिजाइन होने की बात कही गई है।

ऐप्पल सीईओ टिम कुक ने हाल ही में वादा किया था कि आने वाले 'आईफोन मॉडल' में नए फीचर होंगे। इसका मतलब है कि क्यूपर्टिनो की कंपनी इस साल कई अलग-अलग आईफोन पर काम कर रही है। कुक ने जोर देकर कहा कि वर्तमान आईफोन यूजर नए आईफोन मॉडल पर अपग्रेड के लिए राजी होंगे। इसके अलावा उन्होंने कंपनी की पहली स्मार्टवॉच को लेकर कहा, कि आने वाले सालों में लोग ऐप्पल वॉच ना पहनने पर पछताएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple Mobiles, iPhone 7, iPhone 7 Plus, Mobiles, iPhones
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »