• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अगले आईफोन में होंगे ऐसे फ़ीचर जिनके बिना रह नहीं पाएंगे यूज़रः टिम कुक

अगले आईफोन में होंगे ऐसे फ़ीचर जिनके बिना रह नहीं पाएंगे यूज़रः टिम कुक

अगले आईफोन में होंगे ऐसे फ़ीचर जिनके बिना रह नहीं पाएंगे यूज़रः टिम कुक
विज्ञापन
13 साल में पहली बार आईफोन की बिक्री में कमी देखने को मिली। लेकिन कंपनी ने उम्मीद है कि आने वाले दिन बिल्कुल ही अलग होंगे। उसने वादा किया है कि अगले आईफोन मॉडल में यूज़र के लिए कुछ उपयोगी नए फ़ीचर होंगे।

सीएनबीसी से बातचीत में ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने दावा किया कि अगले आईफोन में कई अच्छे फ़ीचर होंगे। यह इस साल कई आईफोन मॉडल लॉन्च किए जाने की ओर इशारा करता है। कुक का मानना है कि नया आईफोन मॉडल पुराने आईफोन यूज़र को अपग्रेड करने के लिए प्रेरित करेगा।

कुक ने कहा, ''हम नए फ़ीचर पर काम कर रहे हैं। ये फ़ीचर पुराने आईफोन यूज़र को नए मॉडल खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे।" उन्होंने कंपनी की पहली स्मार्टवॉच के बारे में बड़ी बात कही। कुक बोले कि आने वाले दिनों में आज की तारीख में स्मार्टवॉच नहीं पहनने के लिए लोगों को अफसोस होगा।

उन्होंने यह भी दावा किया कि नए आईफोन मॉडल और ऐप्पल वॉच मॉडल ऐसे फ़ीचर से लैस होंगे जिनके बिना यूज़र के लिए रह पाना संभव नहीं होगा। वे बोले, ''हम लोग आपको कुछ ऐसी चीज़ें देने वाले हैं जिनके बिना आप रह नहीं पाएंगे। और आज की तारीख में आपको उन फ़ीचर की ज़रूरत के बारे में भी नहीं पता है।

उन्होंने भविष्य के प्रोडक्ट के बारे में ज़्यादा खुलासा नहीं किया। कुक बोले, ''हम कंपनी के तौर पर भविष्य की बात नहीं कर सकते। इसे लेकर गोपनीयता ज़रूरी है। हम कुछ चीजों पर काम कर रहे हैं और उसे लेकर बहुत उत्साहित हैं... बहुत ही उत्साहित...''

मज़ेदार बात यह है कि कुक का यह इंटरव्यू ऐसे मौके पर आया है जब कंपनी आईफोन की बिक्री कम होने के कारण परेशान है। और उसपर निवेशकों का भरोसा बरकरार रखने का भी दबाव है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple Watch, Apple Watch 2, iPhone 7, iPhones, Mobiles, Tim Cook, Wearables
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »