iPhone 17 Pro Max का मुकाबला हाल ही में आए Google Pixel 10 Pro XL और Samsung Galaxy S25 Ultra से हो रहा है।
Photo Credit: Apple/Google/Samsung
iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL vs Samsung Galaxy S25 Ultra
Apple ने इसी महीने iPhone 17 Pro Max को बाजार में लॉन्च किया है, इस फ्लैगशिप फोन का मुकाबला हाल ही में आए Google Pixel 10 Pro XL और Samsung Galaxy S25 Ultra से हो रहा है। iPhone 17 Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Pixel 10 Pro XL में Google Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Galaxy S25 Ultra ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। आइए iPhone 17 Pro Max, Google Pixel 10 Pro XL और Samsung Galaxy S25 Ultra के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
iPhone 17 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL के 16GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,23,499 रुपये और 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,35,499 है।
डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट
iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1344 x 2992 पिक्सल, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,300 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले आती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है।
प्रोसेसर
iPhone 17 Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर आता है। वहीं Google Pixel 10 Pro XL में Google Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy S25 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
iPhone 17 Pro Max ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 के साथ आता है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
iPhone 17 Pro Max के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
Google Pixel 10 Pro XL के रियर में f/1.68 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल वाइड कैमरा, f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 42 मेगापिक्सल का ड्यूल पीडी फ्रंट कैमरा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/3.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.5 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
iPhone 17 Pro Max में यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, गूगल कास्ट और यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट शामिल है। वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
डाइमेंशन
iPhone 17 Pro Max की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 78.0 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 231 ग्राम है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 76.7 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 232 ग्राम है। और Samsung Galaxy S25 Ultra की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है।
Google Pixel 10 Pro XL के 16GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है।
Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,23,499 रुपये और 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,35,499 है।
iPhone 17 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी