iPhone 14 पर Amazon Apple Sale में शानदार डिस्काउंट, प्राइस घटकर 67,999 रुपये हुआ

आईफोन 14 प्लस का शुरुआती प्राइस 89,900 रुपये था। यह एमेजॉन की सेल के दौरान 76,999 रुपये में उपलब्ध है

iPhone 14 पर Amazon Apple Sale में शानदार डिस्काउंट, प्राइस घटकर 67,999 रुपये हुआ

कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है

ख़ास बातें
  • iPhone 14 प्लस पर 13,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • आईफोन प्रो मैक्स के 128 GB का बेस वेरिएंट 1,27,999 रुपये में उपलब्ध है
  • कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है
विज्ञापन
पिछले वर्ष लॉन्च किए गए iPhone पर Amazon Apple Sale के दौरान भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 79,900 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स वेबसाइट एमेजॉन पर सेल के दौरान इसका शुरुआती प्राइस 67,999 रुपये है। इसके अलावा  iPhone 14 प्लस पर 13,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

आईफोन 14 के 128 GB के बेस वेरिएंट का एमेजॉन पर प्राइस 67,999 रुपये है। इसका 256 GB वेरिएंट 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये के लॉन्च प्राइस वाला 512 GB वेरिएंट 97,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आईफोन 14 प्लस का शुरुआती प्राइस 89,900 रुपये था। यह एमेजॉन की सेल के दौरान 76,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके 256 GB वाले वेरिएंट को 86,999 रुपये और 512 GB को 1,06,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा iPhone 14 प्रो और iPhone 14 प्रो मैक्स के प्राइसेज भी घटाए गए हैं। iPhone 14 प्रो के 128 GB वेरिएंट को सेल में 1,19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 1,29,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके 256 GB और 512 GB वेरिएंट्स के प्राइसेज सेल में क्रमशः 1,34,990 रुपये और 1,53,990 रुपये हैं। एमेजॉन की यह सेल 17 जून को समाप्त होगी। 

एमेजॉन की सेल के दौरान आईफोन प्रो मैक्स के 128 GB के बेस वेरिएंट को 1,27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे पिछले वर्ष भारत में 1,39,900 रुपये के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। यह 256 GB और 512 GB के वेरिएंट्स में भी उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के 256 GB वाले वेरिएंट का सेल में प्राइस 1,43,900 रुपये है। इसके 512 GB वेरिएंट पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 

कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया था। हाल ही में एपल ने भारत में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले हैं। पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया। इस एक्सपोर्ट में एपल की हिस्सेदारी लगभग आधी है। एपल ने देश में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी योजना बनाई है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • कमियां
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.06 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Dated design and notch
  • Same SoC as iPhone 13 series
  • Relatively slow charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.68 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1284x2778 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb display with always-on mode
  • Excellent overall performance
  • Good battery life
  • All cameras take high-quality stills and video
  • Regular iOS updates for many years
  • कमियां
  • Extremely expensive
  • Relatively slow charging and transfer speed
  • Gets warm under heavy workloads
  • Limited customisation for Dynamic Island
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Discount, Sale, Offer, Market, Production, Apple, Demand, IPhone, Export, Prices
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »