Infinix Hot 40i भारत में 16 फरवरी को होगा लॉन्च, Flipkart पर हुआ कंफर्म, जानें सबकुछ

Infinix Hot 40i के ग्लोबल वेरिएंट में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,612 पिक्सल है।

Infinix Hot 40i भारत में 16 फरवरी को होगा लॉन्च, Flipkart पर हुआ कंफर्म, जानें सबकुछ

Photo Credit: Infinix

Infinix Hot 40i में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 40i के ग्लोबल वेरिएंट में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।
  • Infinix Hot 40i में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Infinix Hot 40i में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Infinix ने सोमवार को कंफर्म किया कि Infinix Hot 40i इस हफ्ते भारत में लॉन्च होगा। Flipkart अपनी वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट के जरिए नए Infinix Hot सीरीज स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी दे रहा है। Infinix Hot 40i को बीते साल दिसंबर में Infinix Hot 40 और Infinix Hot 40 Pro के साथ चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन Unisoc T606 SoC प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है। Infinix Hot 40i में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।


Infinix Hot 40i की फ्लिपकार्ट पर उपलब्धता


Transsion Holdings की सहायक कंपनी ने X के जरिए Infinix Hot 40i को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की। Flipkart ने स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी देने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट तैयार की है। लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन 16 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह 10 हजार रुपये सब-कैगेटगी में आएगा। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। रैम को 8GB वर्चुअल मेमोरी पैक के जरिए बढ़ाया जा सकता है।


Infinix Hot 40i की कीमत


Infinix Hot 40i को Infinix Hot 40 और Infinix Hot 40 Pro के साथ दिसंबर 2023 में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। सऊदी अरब में 4GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत SAR 375 (लगभग 8,300 रुपये) है।


Infinix Hot 40i के स्पेसिफिकेशंस


Infinix Hot 40i के ग्लोबल वेरिएंट में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,612 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz से 90Hz तक वैरिएबल रिफ्रेश रेट और 480 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह Unisoc T606 SoC पर काम करता है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप के लिए Infinix Hot 40i में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ AI सपोर्ट वाला ड्यूल कैमरा सेटअप है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। यह फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Infinix Hot 40i, Flipkart
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »