• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Hot 40i की पहली सेल शुरू, 10 हजार से कम कीमत, 1 हजार और बचा सकते हैं, जानें डिटेल

Infinix Hot 40i की पहली सेल शुरू, 10 हजार से कम कीमत, 1 हजार और बचा सकते हैं, जानें डिटेल

Infinix Hot 40i First sale : फोन को एक्सिस, आईसीआईसीआई, एसबीआई और एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड से लेने पर 1 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट लिया जा सकता है।

Infinix Hot 40i की पहली सेल शुरू, 10 हजार से कम कीमत, 1 हजार और बचा सकते हैं, जानें डिटेल

फोन को खरीदने के लिए आपको Flipkart पर जाना होगा।

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 40i स्‍मार्टफोन की पहली सेल आज
  • 32 मेगापिक्‍सल सेल्‍फी कैमरा से लैस है डिवाइस
  • Flipkart पर मिल रहा 1000 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट
विज्ञापन
Infinix (इनफ‍िनिक्‍स) के लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन Infinix Hot 40i की भारत में पहली सेल आज हो रही है। हाल ही में कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। Infinix Hot 40i में 50 मेगापिक्‍सल का डुअल कैमरा सेटअप है। यह अपनी प्राइस कैटिगरी का पहला फोन है, जिसमें 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉयड ओएस 13 पर रन करता है। आइए एक बार फ‍िर जानते हैं इस फोन की कीमत और सेल में मिल रहे ऑफर्स। 

 

Infinix Hot 40i Price in India, Offers

Infinix Hot 40i स्‍मार्टफोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। यह सिंगल स्‍टोरेज 8GB + 256GB में आता है। कीमत 9999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो इस फोन को एक्सिस, आईसीआईसीआई, एसबीआई और एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड से लेने पर 1 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट लिया जा सकता है। इस प्रकार फोन की कीमत 8999 रुपये हो जाती है। फोन को खरीदने के लिए आपको Flipkart पर जाना होगा। 

 

Infinix Hot 40i Specifications 

Infinix Hot 40i में 6.6 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन IP53 रेटिंग के साथ आता है। फोन में UniSOC T606 प्रोसेसर है। 

इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का क्रिस्टल क्लियर सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसकी 8 जीबी रैम को 16 जीबी एक्‍सटेंड किया जा सकता है। इंटरनल स्‍टोरेज 256GB है, जिसे एसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »