32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 16GB RAM के साथ Infinix Hot 40i लॉन्च, कीमत 8,999 रुपये

Infinix Hot 40i में 6.6 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz  है। यह स्मार्टफोन IP53 रेटिंग से लैस है।

32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 16GB RAM के साथ Infinix Hot 40i लॉन्च, कीमत 8,999 रुपये

Photo Credit: Infinix

Infinix Hot 40i में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 40i में 6.6 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है
  • Infinix Hot 40i के 8GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है।
  • Infinix Hot 40i में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 40i लॉन्च कर दिया है। यह सेगमेंट के पहले 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन के तौर पर आया है, जिसमें 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको Hot40i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Hot 40i की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Infinix Hot 40i के 8GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। Hot 40i चार कलर ऑप्शन Palm Blue, Starfall Green, Horizon Gold और Starlit Black में उपलब्ध है।
 

Infinix Hot 40i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Infinix Hot 40i में 6.6 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz  है। यह स्मार्टफोन IP53 रेटिंग से लैस है। Hot 40i में कई स्मार्ट फीचर्स पेश किए गए हैं, जिसमें फेस अनलॉक के लिए मैजिक रिंग, बैकग्राउंड कॉल, चार्जिंग एनीमेशन, चार्ज रिमाइंडर और लो बैटरी रिमाइंडर शामिल हैं। यह स्मार्टफोन UniSOC T606 प्रोसेसर से लैस है। Infinix Hot 40i एक प्रीमियम डिजाइन दिया गया है, जिसमें PMMA मैटेरियल के साथ तैयार किया गया प्रीमियम स्काईफॉल डिजाइन शामिल है। क्रोम फ्रेम के साथ साइड फिंगरप्रिंट सेंसर पूरे डिजाइन को बेहतर बनाता है।

कैमरा सेटअप के लिए Hot 40i में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का क्रिस्टल क्लियर सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 8GB + 8GB वर्चुअल RAM (16GB RAM) और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएस कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। Infinix Hot 40i ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड XOS 13 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन की बैटरी पूरे दिन आसानी से चल सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »