Infinix Hot 30i का भारत में 27 मार्च को लॉन्च, 50 MP का हो सकता है मेन कैमरा

इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है। यह डायमंड व्हाइट, ग्लेशियर ब्लू और मिरर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

Infinix Hot 30i का भारत में 27 मार्च को लॉन्च, 50 MP का हो सकता है मेन कैमरा

इसका डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा और इसमें 16 GB तक RAM मिलेगा

ख़ास बातें
  • इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है
  • सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 6,000 mAh की हो सकती है
विज्ञापन
चाइनीज कंपनी Transsion Holding के ब्रांड Infinix के स्मार्टफोन Hot 30i का 27 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है। यह डायमंड व्हाइट, ग्लेशियर ब्लू और मिरर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा और इसमें 16 GB तक RAM मिलेगा। 

Infinix ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि की है। इसके प्राइस की जानकारी नहीं मिली है। कंपनी की ओर से शेयर की गई इमेजेज से इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट का संकेत मिल रहा है। इसका लैदर जैसा डिजाइन होगा। इसमें फ्लुइड डिस्प्ले दिया जाएगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसमें 6.6 इंच IPS डिस्प्ले के साथ MediaTek Helio G37 SoC हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 6,000 mAh की हो सकती है। 

कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत में Infinix Note 12i को लॉन्च किया था। Infinix की Note सीरीज का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 SoC से लैस है। इसमें 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Infinix Note 12i में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Infinix Note 12i को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन Metaverse Blue और Force Black कलर्स में उपलब्ध है। इसमें 6.7 इंच का AMOLED Full HD+ डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ है। इस फोन में MediaTek Dimensity G85 SoC है, जिसके साथ Mali G52 GPU है। इसमें 4GB RAM और 64GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डीटीएस ऑडियो सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ 5.0 और 3GB का वर्चुअल RAM है। यह  फोन Android 12 पर बेस्ड XOS 12 पर काम करता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Infinix, Market, China, USB, Mobile, Launch, Processor, Camera, Price
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »