48MP कैमरा वाला Infinix Hot 10S भारत में लॉन्च से पहले Flipkart पर लिस्ट, जानें फीचर्स

पेज के मुताबिक, Infinix Hot 10S फोन 48 मेगापिक्सल वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसके अलावा, इस फोन के माध्यम से यूज़र्स 240FPS स्लो-मोशन वीडियो बना सकेंगे। साथ ही फोन में बोकेह वीडियो व टाइमलैप्स वीडियो सपोर्ट मौजूद होगा।

48MP कैमरा वाला Infinix Hot 10S भारत में लॉन्च से पहले Flipkart पर लिस्ट, जानें फीचर्स

फोन में मिलेगा बोकेह वीडियो सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10S फोन इंडोनेशिया में हो चुका है लॉन्च
  • इनफिनिक्स हॉट 10एस में मिलेगा 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर लैस होगा
विज्ञापन
Infinix Hot 10S भारत में 20 मई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, भारत लॉन्च से पहले यह फोन Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां न केवल फोन की खूबियों की जानकारी मिलती है बल्कि यह भी बताया गया है कि फोन की कीमत भारत में 10,000 रुपये से कम होगी। आपको बता दें, इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन को अप्रैल महीने में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था, जो कि 6,000एमएएच बैटरी से लैस है। इसके अलावा, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा व 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिया गया है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने वेबसाइट पर एक माइक्रो पेज क्रिएट किया है, जहां Infinix Hot 10S फोन अपनी प्रमुख खासियतों के साथ लिस्ट है। इस पेज पर यह भी जानकारी दी गई है कि फोन की कीमत भारत में 10,000 रुपये से कम होगी। पेज के मुताबिक, यह फोन 48 मेगापिक्सल वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसके अलावा, इस फोन के माध्यम से यूज़र्स 240FPS स्लो-मोशन वीडियो बना सकेंगे। साथ ही फोन में बोकेह वीडियो व टाइमलैप्स वीडियो सपोर्ट मौजूद होगा।

इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले मौजूद होगा, वहीं फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर लैस होगा। फ्लिपकार्ट पेज के मुताबिक फोन में हीटिंग की समस्या भी नहीं होगी।
 

Infinix Hot 10S specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो  इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन Android 11 के साथ आया था। इसमें 6.82-इंच HD+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैम्पलिंग रेंट और आस्पेक्ट रेशिया 20.5:9 है। कंपनी ने फोन में माडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।    

फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 10S में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और AI लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डुअल फ्रंट लेंस शामिल है।

इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 62 दिन का स्टैंडबाय टाइम और 50.02 घंटे तक टॉक टाइम मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्प में वाई-फाई एसी, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक, एफएम, माइक्रो यूएसबी पोर्ट आदि शामिल है। इसके अलावा, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। इसमें Dar-link Game Booster फीचर भी मौजूद है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »