6,000mAh बैटरी व 48MP कैमरा के साथ Infinix Hot 10S और Infinix Hot 10S NFC लॉन्च

इनफिनिक्स हॉट 10एस सीरीज़ मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। दोनों ही फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ 180हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है।

6,000mAh बैटरी व 48MP कैमरा के साथ Infinix Hot 10S और Infinix Hot 10S NFC लॉन्च

दोनों ही फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आते हैं

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10S में मौजूद है 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट
  • Infinix Hot 10S NFC में NFC कनेक्टिविटी मौजूद है
  • दोनों फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं
विज्ञापन
Infinix Hot 10S सीरीज़ को इंडोनेशियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस लाइनअप में दो स्मार्टफोन्स शामिल हैं, वो हैं Infinix Hot 10S और Infinix Hot 10S NFC। एनएफसी मॉडल में अतिरिक्त कनेक्टिविटी सपोर्ट दिया गया है, लेकिन इस फोन की बैटरी और रैम क्षमता में कम है। इनफिनिक्स हॉट 10एस सीरीज़ मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। दोनों ही फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ 180हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है।
 

Infinix Hot 10S, Infinix Hot 10S NFC availability

Infinix Hot 10S की बात करें, तो इस फोन में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इस फोन को इंडोनेशिया में 12 मई से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इनफिनिक्स 10एस फोन में चार कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो हैं 7 डिग्री पर्पल, 95 डिग्री ब्लैक, मोरांडी ग्रीन और हार्ट ऑफ ओशन।

Infinix Hot 10S NFC मॉडल में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। यह फोन रूस और लैटिन अमेरिका में खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

फिलहाल Infinix ने इन दोनों फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है। Gadgets 360 ने इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कंपनी से संपर्क भी साधा है, जैसे ही जवाब आएगा इस खबर के साथ अपडेट कर दिया जाएगा।
 

Infinix Hot 10S, Infinix Hot 10S NFC specifications

इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन Android 11 के साथ आया है। इसमें 6.82-इंच HD+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैम्पलिंग रेंट और आस्पेक्ट रेशिया 20.5:9 है। कंपनी ने फोन में माडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।    

फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 10S में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और AI लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डुअल फ्रंट लेंस शामिल है। इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 62 दिन का स्टैंडबाय टाइम और 50.02 घंटे तक टॉक टाइम मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्प में वाई-फाई एसी, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक, एफएम, माइक्रो यूएसबी पोर्ट आदि शामिल है। इसके अलावा, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। इसमें Dar-link Game Booster फीचर भी मौजूद है।

इनफिनिक्स हॉट 10एस एनएफसी में NFC कनेक्टिविटी मौजूद है। जबकि इस फोन की बैटरी 5,000एमएएच की है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौजूद है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »