Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन

Infinix GT 50 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.59 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है

Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन

Photo Credit: Infinix

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • Infinix GT 50 Pro में 6,500 mAh की बैटरी है
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन इस महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने गेमिंग पर फोकस्ड Infinix GT 50 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। पिछले वर्ष पेश किए गए Infinix GT 30 Pro की यह जगह लेगा। इस वर्ष अप्रैल में Infinix GT 50 Pro को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। 

भारत में इस स्मार्टफोन को 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। Infinix GT 50 Pro की टीजर इमेज से इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होने की जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन में Infinix का HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम दिया जाएगा। Infinix GT 50 Pro में हीट डिसिपेशन के लिए फ्लो-चैनल डिजाइन डुअल-पंप सिस्टम के साथ है। इस स्मार्टफोन को रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Infinix GT 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स 

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate और Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। Infinix GT 50 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.59 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 30 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Infinix ने इस स्मार्टफोन के लिए तीन वर्ष के OS अपग्रेड और पांच वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। देश में पिछले महीने Infinix Hot 70 Pro 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है। Infinix Hot 70 Pro 5G में एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (AMC) रियर लाइटिंग सिस्टम है। यह कस्टमाइज किया जा सकने वाला मिनी LED डिस्प्ले नोटिफिकेशंस, गेमिंग और चार्जिंग की स्थिति को दिखाने के लिए ब्लिंक करेगा। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »