Oppo K14 Plus की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
Photo Credit: Oppo
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo ने हाल ही में भारत में Oppo K14 Plus को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की Big Billion Days Sale में खरीदारी के लिए उपलब्ध कराया गया है। Oppo K14 Plus में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है।
Oppo K14 Plus का प्राइस, ऑफर्स
इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 32,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 35,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन पर शुरुआती ऑफर के तौर पर प्रमुख बैंकों के कार्ड्स पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के साथ छह महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है। इस स्मार्टफोन की बिक्री Oppo के ई-स्टोर के जरिए भी की जा रही है। इस स्मार्टफोन को Star White और Solar Orange कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Oppo K14 Plus के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Max दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 16 पर चलता है। Oppo K14 Plus की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Oppo K14 Plus की 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo का दावा है कि यह बैटरी 30 घंटे से अधिक वॉट्सऐप कॉल और 12 घंटे से अधिक की BGMI गेमिंग की पेशकश करती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,000 mm2 का सुपरकूल वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!