भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio

मौजूदा 5G की तुलना में 6G नेटवर्क की कैपेसिटी पांच गुणा तक ज्यादा हो सकती है। डेटा स्पीड और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार से AI, होलोग्राफिक वीडियो, एजुकेशन, हेल्थकेयर और अन्य डिजिटल सर्विसेज की बैडविद्थ भी बढ़ जाएगी

भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio

देश की इस सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने 6G के लिए Giga MIMO Radio को भी प्रदर्शित किया है

ख़ास बातें
  • मौजूदा 5G नेटवर्क से 6G नेटवर्क की कैपेसिटी पांच गुणा तक अधिक हो सकती है
  • रिलायंस जियो ने 6G के लिए Giga MIMO Radio को भी प्रदर्शित किया है
  • कंपनी ने 6G से जुड़े सैंकड़ों पेटेंट्स दाखिल किए हैं
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio की 6G नेटवर्क को लाने की योजना है। मुकेश अंबानी के Reliance Group की इस कंपनी का कहना है कि 6G सर्विसेज को लॉन्च करने वाले शुरुआती देशों में भारत शामिल हो सकता है। देश के बड़े हिस्से में 5G नेटवर्क मौजूद है। 

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में रिलायंस जियो ने अपने प्रॉपराइटरी प्री-6G स्टैक और Giga MIMO Radio को प्रदर्शित करने के साथ 6G के लिए अपनी तैयारी का संकेत दिया है। बड़ी संख्या में मोबाइल सब्सक्राइर्स रखने वाली इस कंपनी ने बताया कि 2030 में इन सर्विसेज के लिए इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को फाइनल किए जाने के बाद 6G सर्विसेज को लॉन्च करने वाले शुरुआती देशों में भारत शामिल हो सकता है। 

मौजूदा 5G नेटवर्क की तुलना में 6G नेटवर्क की कैपेसिटी पांच गुणा तक ज्यादा हो सकती है। डेटा स्पीड और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), होलोग्राफिक वीडियो, एजुकेशन, हेल्थकेयर और अन्य डिजिटल सर्विसेज की बैडविद्थ भी बढ़ जाएगी। रिलायंस जियो ने 6G के लिए Giga MIMO Radio को भी प्रदर्शित किया है। कंपनी का दावा है कि यह देश का पहला Giga MIMO Radio है। इसके साथ ही कंपनी ने एक बेसबैंड यूनिट भी पेश की है जो 5G और 6G दोनों को सपोर्ट कर सकता है। रिलायंस जियो ने बताया है कि उसने 8,000 से अधिक पेटेंट दाखिल किए हैं। इनमें 6G से जुड़े सैंकड़ों पेटेंट्स भी शामिल हैं। 

रिलायंस जियो को उम्मीद है कि 6G से AI-पावर्ड सर्विसेज में सुधार हो होगा। IMC में कंपनी ने डॉक्टरों, छात्रों और किसानों के लिए संभावित AI ऐप्लिकेशंस के बारे में भी जानकारी दी है। रिलायंस जियो की 'सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी' के टाइटल वाला सैटेलाइट कनेक्टिविटी नेटवर्क लाने की भी योजना है। इसमें लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट्स और 23 ग्राउंड स्टेशंस का कॉन्स्टेलेशन शामिल होगा। अमेरिकी ट्रिलिनेयर Elon Musk की सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली Starlink ने भी देश में रिलायंस जियो के साथ एग्रीमेंट किया है। हालांकि, स्टारलिंक ने अपनी सर्विस के लॉन्च में देरी को लेकर केंद्र सरकार से नाराजगी भी जताई है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के तहत आने वाली सिक्योरिटी एजेंसियों ने कुछ महीने पहले देश में स्टारलिंक की सर्विस शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरी को रोक दिया था। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »