भारत का स्मार्टफोन मार्केट 3 प्रतिशत गिरा, Samsung का पहला स्थान बरकरार

तीसरी तिमाही 4.3 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट की गई। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत की गिरावट है। सैमसंग के पास इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2023 15:15 IST
ख़ास बातें
  • चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi इस मार्केट में दूसरे स्थान पर है
  • इसके बाद Vivo, Realme और Oppo हैं
  • प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में तीसरी तिमाही में मजबूत ग्रोथ रही है

प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में तीसरी तिमाही में मजबूत ग्रोथ रही

देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स तीसरी तिमाही में तीन प्रतिशत घटी हैं। हालांकि, दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने 79 लाख स्मार्टफोन्स की शिपमेंट और 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Galaxy S23 सीरीज लॉन्च की थी और इसने सैमसंग का मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद की है। 

चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi इस मार्केट में दूसरे स्थान पर है। इसके बाद चीन की स्मार्टफोन कंपनियां Vivo, Realme और Oppo हैं। आगामी फेस्टिवल सेल्स और कंज्यूमर सेंटीमेंट बेहतर होने से स्मार्टफोन मार्केट की सेल्स बढ़ने की उम्मीद है। मार्केट एनालिसिस फर्म Canalys ने एक रिपोर्ट में बताया है कि तीसरी तिमाही में देश में 4.3 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट की गई। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत की गिरावट है। सैमसंग के पास इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी ने जुलाई-सितंबर के दौरान 79 लाख स्मार्टफोन्स की शिपमेंट के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। चीन की शाओमी ने लगभग 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। कंपनी को अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च करने का फायदा मिला है। 
Advertisement

Vivo का तीसरी तिमाही में 72 लाख स्मार्टफोन्स की शिपमेंट के साथ तीसरा स्थान रहा। इसके बाद Realme और Oppo चौथे और पांचवें पायदान पर थी। Canalys ने बताया कि स्मार्टफोन मेकर्स ने अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन्स पर फोकस के साथ फेस्टिव सीजन के लिए अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट किया है। इनमें Redmi 12 5G और Poco M6 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं। Realme को Realme 11x 5G और 11 5G से अपनी सेल्स बढ़ाने में आसानी हुई है। Motorola, Infinix और Tecno ने भी कम प्राइस वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। 

प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में तीसरी तिमाही में मजबूत ग्रोथ रही। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone 13 और iPhone 14 के साथ ही Samsung की Galaxy S23 सीरीज की सेल्स तेजी से बढ़ी है। Canalys का मानना है कि कंज्यूमर सेंटीमेंट बेहतर होने और नए स्मार्टफोन्स के लॉन्च के साथ मार्केट में रिकवरी होगी। हालांकि, ग्लोबल इकोनॉमी की वजह से चुनौती बढ़ सकती है। स्मार्टफोन कंपनियों को मार्केट शेयर बरकरार रखने के लिए अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सुधार करने की जरूरत है। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3,900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G on a budget
  • Multiple RAM and storage variants
  • Main, selfie camera deliver good daylight performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Display isn't legible under harsh lighting
  • No ultra-wide camera
  • Bloatware in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.