Redmi 13 5G की जानकारी सामने आई, भारत में जल्द होगा लॉन्च

Xiaomi पहले से ही Redmi 13 5G पर काम कर रहा है, जिसे इंटरनल तौर पर "N19" कोड दिया गया है।

Redmi 13 5G की जानकारी सामने आई, भारत में जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 13 5G में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर Redmi 13 5G पर काम कर रही है।
  • Redmi 13 5G में ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • Redmi 13 5G चीन को छोड़कर भारत में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर Redmi 13 5G पर काम कर रही है। एक नई लीक से पता चला है कि Redmi 12 5G का अपग्रेड Redmi 13 5G ग्लोबल लॉन्च नहीं हो सकता है। एंड्रॉइड हेडलाइंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi पहले से ही Redmi 13 5G पर काम कर रहा है, जिसे इंटरनल तौर पर "N19" कोड दिया गया है और इसका उपनाम "ब्रीज" रखा गया है। यहां हम आपको Redmi 13 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, रिपोर्ट से सुझाव मिलता है कि इसकी ग्लोबल रिलीज नहीं होगी, लेकिन चीन को छोड़कर भारत में इसके आने की उम्मीद है। इस दावे का सपोर्ट करने वाले सबूत Redmi 13 5G से जुड़े मॉडल नंबर 2406ERN9CI, 2406ERN9CC और 24066PC95I  से आते हैं।

यह मॉडल नंबर उन मार्केट का संकेत देते हैं जहां स्मार्टफोन उपलब्ध होगा। मॉडल नंबर में "RN" Redmi ब्रांड को दर्शाता है, जबकि "PC" POCO ब्रांड को दर्शाता है। इसके अलावा "I" प्रत्यय के साथ मॉडल नंबर "2406ERN9CI" भारतीय वेरिएंट से मिलता है, जबकि "C" सफिक्स के साथ "2406ERN9CC" चीनी वर्जन से जुड़ा है।

यह देखते हुए कि स्मार्टफोन का मॉडल नंबर "PC" है, यह अनुमान लगाया गया है कि Redmi 13 5G को POCO ब्रांड के तहत बेचा जा सकता है, जो कि भारत में Poco M7 5G के तौर पर आ सकता है। हालांकि, स्पेसिफिक डिटेल्स की अभी जानकारी नहीं है, लेकिन लीक से पता चला है कि इसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा उसके बाद भारत में लाया जाएगा।

इसके अलावा Xiaomi का नया यूजर इंटरफेस, हाइपरओएस भी Redmi 13 5G के लिए बिल्ड नंबर OS1.0.1.0.UNWCNXM के साथ और एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड है। इसके अलावा Redmi 13 5G या Poco M7 5G के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। आने वाले समय में इससे संबंधित ज्यादा जानकारी आने की उम्मीद है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 5G on a budget
  • Multiple RAM and storage variants
  • Main, selfie camera deliver good daylight performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Display isn't legible under harsh lighting
  • No ultra-wide camera
  • Bloatware in MIUI
डिस्प्ले6.79 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2460x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »