डुअल कैमरों के साथ लॉन्‍च होगा Poco M7 Pro 5G, यहां आया नजर, जानें डिटेल

शाओमी का इंडिपेंडेट ब्रैंड पोको (Poco) बहुत जल्‍द Poco M7 Pro 5G स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर सकता है।

डुअल कैमरों के साथ लॉन्‍च होगा Poco M7 Pro 5G, यहां आया नजर, जानें डिटेल

फोन के लॉन्‍च डेट की कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। (Poco M6 Pro 5G की तस्‍वीर)

ख़ास बातें
  • Poco M7 Pro 5G जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • डिवाइस FCC वेबसाइट पर लिस्‍ट हुई
  • इसमें मिल सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
शाओमी का इंडिपेंडेट ब्रैंड पोको (Poco) बहुत जल्‍द Poco M7 Pro 5G स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर सकता है। यह डिवाइस FCC वेबसाइट पर लिस्‍ट हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, FCC लिस्टिंग से फोन का मॉडल नंबर (2409FPCC4G) पता चला है। यह फोन पिछले साल आए Poco M6 Pro 5G का सक्‍सेसर हो सकता है। लिस्टिंग से यह मालूम हुआ है कि अपकमिंग पोको फोन शाओमी के HyperOS 1.0 पर रन करता है। इसमें एनएफसी सपोर्ट होगा, जिससे कॉन्‍टैक्‍टलैस पेमेंट कर पाएंगे। फोन के बेस मॉडल में 128 जीबी स्‍टोरेज दिया जा सकता है। 

91मोबाइल्‍स ने अपकमिंग फोन के डिजाइन की जानकारी भी जुटाई है। इसमें Poco M6 Pro 5G से अलग कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। नया मॉड्यूल चौकोर साइज का दिखता है, जिसमें दो सेंसर लगे हुए हैं यानी यह एक डुअल रियर कैमरा स्‍मार्टफोन होगा। फोन में डुअल कलर टोन वाला डिजाइन मिलने की उम्‍मीद है। कंंपनी कई कलर ऑप्‍शंस में इस फोन को ला सकती है। 

FCC डॉक्‍युमेंट्स से यह भी पता चलता है कि POCO M7 Pro 5G मार्केट में आ चुके Redmi Note 14 5G का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। दोनों में फर्क कैमरों का नजर आता है। Redmi Note 14 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि पोको के फोन में डुअल कैमरा दिए जा सकते हैं। 

अन्‍य फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 14 5G में 1.5K रेजॉलूशन वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6100प्‍लस प्रोसेसर है। क्‍या यही फीचर पोको M7 Pro 5G में होंगे, यह अभी कन्‍फर्म नहीं है। फोन के लॉन्‍च डेट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि यह अगले कुछ दिनों में पेश हो सकता है। 

Poco M6 Pro 5G बेस मॉडल को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 10,999 रुपये में लॉन्‍च किया गया था। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह पावर ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में आता है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »