स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी पावर बन रहा भारत, सितंबर में एक्सपोर्ट 95 प्रतिशत बढ़ा

भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट का बड़ा हिस्सा अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड्स और ब्रिटेन में भेजा रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 22:04 IST
ख़ास बातें
  • देश में Apple और Samsung ने स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है
  • US, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रिया में अधिक एक्सपोर्ट हो रहा है
  • इस वित्त वर्ष में स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़कर 35 अरब डॉलर हो सकता है

इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के दौरान स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट लगभग 13.5 अरब डॉलर होने का अनुमान है

देश में पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है। भारत से पिछले महीने स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 95 प्रतिशत बढ़कर 1.8 अरब डॉलर से अधिक का रहा है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और दक्षिण कोरिया की Samsung ने देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को तेजी से बढ़ाया है। 

इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने बताया कि आमतौर पर, अगस्त और सितंबर को मैन्युफैक्चरिंग में एडजस्टमेंट और सीजनल शिपमेंट साइकल की वजह से एक्सपोर्ट के लिए धीमा माना जाता है। इसके बावजूद स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी देश में मजबूत इकोसिस्टम का संकेत है। इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के दौरान स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट लगभग 13.5 अरब डॉलर होने का अनुमान है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 8.5 अरब डॉलर का था। 

Advertisement

स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट का बड़ा हिस्सा अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड्स और ब्रिटेन में भेजा रहा है। अप्रैल से सितंबर के बीच अमेरिका को यह एक्सपोर्ट बढ़कर लगभग 9.4 अरब डॉलर का रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 3.1 अरब डॉलर का था। ICEA का अनुमान है कि मौजूदा वित्त वर्ष में स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़कर लगभग 35 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। 

पिछले महीने लॉन्च की गई Apple की  iPhone 17 सीरीज की भी भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इसके लिए एपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की फैक्टरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश से आईफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़ाया है। देश में पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की सेल्स लगभग 9 अरब डॉलर की थी। इससे एपल के आईफोन और आईपैड जैसे फ्लैगशिप डिवाइसेज की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है। कंपनी ने अपने इस बड़े मार्केट में नए रिटेल स्टोर्स भी शुरू किए हैं। एपल की योजना आईफोन्स की सेल्स को बढ़ाने की है। इसमें भारत की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। इसके साथ ही देश में कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ा रही है। इसके अलावा सैमसंग की भी अपने स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की योजना है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.