Huawei Y9s जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon India पर रजिस्ट्रेशन लाइव

Huawei Y9s फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आएगा, जिसमें नॉचलेस डिस्प्ले होगा। वही, ट्रिपल AI कैमरा सेटअप फोन के बैक पैनल पर वर्टिकली स्थित होगा वो भी ऊपरी बायीं तरफ।

Huawei Y9s जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon India पर रजिस्ट्रेशन लाइव

Huawei Y9s के लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं

ख़ास बातें
  • Huawei Y9s के लिए लाइव हुआ ‘Notify Me' बटन
  • हुवावे वाई9एस की कीमत और उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं
  • यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलता है
विज्ञापन
Huawei Y9s कुछ दिन पहले Amazon India वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था और अब ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इच्छुक ग्राहकों के लिए इसका रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है। हुवावे वाई9एस के टीज़र पेज़ पर ‘Notify Me' का बटन लाइव कर दिया गया है, जो इशारा है कि अब यह स्मार्टफोन लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है। आपको बता दें, हाल ही में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान ग्रह मंत्रालय ने गैर-जरूरी सामान की बिक्री को लेकर ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में छूट प्रदान की है, इसके बाद से ही इन ज़ोन में स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है। कंपनी का यह कदम सरकार के इस फैसले के तुरंत बाद उठाया गया है। हुवावे वाई9एस ‘Coming Soon' के साथ वेबसाइट पर लिस्ट है और इस स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में जानकारी के लिए नोटिफाई मी का ऑप्शन नीचे दिया गया है, जो भी ग्राहक इसके खरीदने के इच्छुक हैं वह इस विकल्प पर क्लिक करके रजिस्टर कर सकते हैं।

Huawei Y9s अमेज़न इंडिया पर फुल हार्डवेयर और डिज़ाइन डिटेल्स के साथ लिस्टेड है। वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन का पेज अब लॉन्च से पहले इच्छुक  ग्राहकों का रजिस्ट्रेशन ले रहा है। इसके लिए ‘Notify Me' बटन को लाइव किया गया है, रजिस्ट्रेशन करने वाले ग्राहकों को इसकी कीमत व उपलब्धता को लेकर जानकारी साझा कर दी जाएगी। कंपनी को जल्द ही अमेज़न इंडिया पर यह स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में मिलेगा, वो हैं- मिडनाइट ब्लैक और ब्रीदिंग क्रिस्टल।
 

Huawei Y9s design, specifications

डिज़ाइन के मामले में हुवावे वाई9एस फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आएगा, जिसमें नॉचलेस डिस्प्ले होगा। वही, ट्रिपल AI कैमरा सेटअप फोन के बैक पैनल पर वर्टिकली स्थित होगा वो भी ऊपरी बायीं तरफ। इसके अलावा इसमें एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। यह फोन कुछ समय पहले ग्लोबल साइट पर भी लिस्ट हुआ था, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन का भी पता चला था। जिसके मुताबिक Huawei Y9s एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा और इसमें डुअल-सिम सपोर्ट दिया जाएगा। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा इसमें ऑक्टा-कोर हुवावे किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिया जाएगा। इसमें 128 जीबी स्टोरेज ऑफर की जाएगी, जिसको माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा।

 


फोटोग्राफी की बात करें, तो हुवावे वाई9एस में अपर्चर एफ/1.8 वाला 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके अलावा इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710एफ
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »