• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei Y9s से उठा पर्दा, किरिन 710एफ प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है इसमें

Huawei Y9s से उठा पर्दा, किरिन 710एफ प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है इसमें

Huawei Y9s: हुवावे वाई9एस स्मार्टफोन को ग्लोबल साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जानें Huawei Y9s Specifications के बारे में।

Huawei Y9s से उठा पर्दा, किरिन 710एफ प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है इसमें

Huawei Y9s Specifications: हुवावे वाई9एस में है किरिन 710एफ प्रोसेसर

ख़ास बातें
  • Huawei Y9s में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर
  • हुवावे वाई9एस में है 4,000 एमएएच की बैटरी
  • Huawei Y9s Specifications के बारे में जानें
विज्ञापन
Huawei Y9s: हाल ही में इस बात का पता चला था कि हुवावे वाई9एस स्मार्टफोन Honor 9X के ग्लोबल वेरिएंट के रूप में जल्द लॉन्च किया जा सकता है और अब Huawei Y9s को ग्लोबल साइट पर लिस्ट कर दिया गया है, यानी हैंडसेट से पर्दा उठा दिया गया है। वेबसाइट से हुवावे वाई9एस के सारे स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और डिज़ाइन के बारे में पता चला है लेकिन Huawei Y9s Launch Date से अब भी पर्दा उठना बाकी है। Huawei Y9 (2019) का अपग्रेड वर्जन हो सकता है Huawei Y9s और यह पॉप-अप सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

Huawei ने अपनी ग्लोबल साइट पर Huawei Y9s की लिस्टिंग को पब्लिश कर दिया है। वेबसाइट पर लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का पता चला है। डिज़ाइन की बात करें तो यह दिखने में Honor 9X जैसा लगता है लेकिन हुवावे वाई9एस में अलग प्रोसेसर, कैमरा का अंतर देखने को मिलेगा।
 

Huawei Y9s Specifications

Huawei Y9s एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलता है और इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में हुवावे किरिन 710एफ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे वाई9एस के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, अपर्चर एफ/1.8 वाला 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।

Huawei Y9s में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/ एन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनॉस आदि शामिल है। Huawei Y9s के दो कलर वेरिएंट हैं, ब्रीदिंग क्रिस्टल और मिडनाइट ब्लैक। फोन की लंबाई-चौड़ाई 163.1x77.2x8.8 मिलीमीटर और वज़न 206 ग्राम है।

जैसा कि हमने आपको बताया  कि हुवावे वाई9एस लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। हाल ही में लीक से इस बात का संकेत मिला था कि फोन को पाकिस्तान में जल्द ही करीब 15,900 रुपये में लाया जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710एफ
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  6. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  10. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »