Huawei Y5 2019 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Huawei Y5 2019 को लॉन्च कर दिया गया है। चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स कंपनी हुवावे ने मंगलवार को अपनी वाई सीरीज़ से नए हैंडसेट को लॉन्च किया।

Huawei Y5 2019 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी खासियतें
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई5 2019 में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 है
  • नए हुवावे हैंडसेट में 3,020 एमएएच की बैटरी है
  • Huawei Y5 2019 में इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
विज्ञापन
Huawei Y5 2019 को लॉन्च कर दिया गया है। चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स कंपनी हुवावे ने मंगलवार को अपनी वाई सीरीज़ से नए हैंडसेट को लॉन्च किया। इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। Huawei Y5 2019 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। यह फॉक्स लेदर फिनिश और ड्यूड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि फॉक्स लेदर मेटेरियल पर फिंगरप्रिंट नहीं पड़ते और यह वाटर रेसिस्टेंट है। अहम खासियतों की बात करें तो हुवावे वाई5 2019 मीडियाटेक एमटी6761 प्रोसेसर, 3020 एमएएच बैटरी और 2 जीबी रैम के साथ आता है।

Huawei के मुताबिक, वाई5 2019 चार रंगों में उपलब्ध होगा। ये होंगे- मॉडर्न ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक, सेफायर ब्लू और एंबर ब्राउन। इसके अलावा हैंडसेट के चार वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे।
 

Huawei Y5 2019 स्पेसिफिकेशन

हुवावे वाई5 2019 में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 है। डुअल-सिम (नैनो) हैंडसेट 5.71 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 84.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। स्मार्टफोन में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेल्फी कैमरा भी है। Huawei Y5 2019 में इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

नए हुवावे हैंडसेट में 3,020 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 4जी एलटीई शामिल हैं। Huawei ने इस फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया है। हुवावे वाई5 2019 का डाइमेंशन 147.13x70.78x8.45 मिलीमीटर है और वज़न 146 ग्राम।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.71 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हेलियो ए22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »