Huawei जल्द लॉन्च कर सकती है Mate 70 सीरीज, मिल सकता है अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर 

इस स्मार्टफोन सीरीज को इस महीने चीन में पेश किया जा सकता है। इसमें Mate 60 की तुलना में बड़ी बैटरी दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 नवंबर 2024 22:39 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में चार स्मार्टफोन मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इसमें Mate 60 की तुलना में बड़ी बैटरी दी जा सकती है
  • हाल ही में Huawei ने पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को चीन में पेश किया था

इसमें Mate 60 सीरीज की तुलना में बड़ी बैटरी दी जा सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei की Mate 70 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश की गई Mate 60 सीरीज की जगह लेगी। इस सीरीज में चार स्मार्टफोन मॉडल शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और बैटरी के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस सीरीज में Huawei Mate 70, Mate 70 Pro, Mate 70 Pro+ और Mate 70 RS Ultimate Design शामिल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज को इस महीने चीन में पेश किया जा सकता है। इसमें Mate 60 की तुलना में बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन सीरीज में 1.5K डिस्प्ले और सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट हो सकता है। कंपनी की Mate 70 सीरीज में Qualcomm का अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 
Advertisement

हाल ही में Huawei ने पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को चीन में पेश किया था। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी को जोरदार डिमांड मिल रही है। इसकी सेल की शुरुआत में ही यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। Mate XT Ultimate Design को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। Apple और Samsung जैसी कुछ अन्य स्मार्टफोन कंपनियां भी ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। 

Huawei ने बताया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को अगले वर्ष की पहली तिमाही में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रुपये) का है। इसके 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः CNY 21,999 (लगभग 2,59,500 रुपये) और CNY 23,999 (लगभग 2,83,100 रुपये) हैं। Mate XT Ultimate Design को Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। इस स्मार्टफोन की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

HarmonyOS HarmonyOS 4.0

रिज़ॉल्यूशन

2720x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4

रिज़ॉल्यूशन

2720x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4

रिज़ॉल्यूशन

2720x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.