हुवावे पी10 और पी10 प्लस MWC 2017 में लॉन्च, इसमें हैं डुअल रियर कैमरे

हुवावे पी10 और पी10 प्लस MWC 2017 में लॉन्च, इसमें हैं डुअल रियर कैमरे
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इन फोन के लिए भी कैमरा ब्रांड लाइका के साथ साझेदारी की है
  • मेटल बॉडी वाले इन डिवाइस में पुराने वेरिएंट की तुलना में बहुत अंतर हैं
  • स्मार्टफोन बनाने में हाइपर डायमंड कट फिनिशिंग तकनीक का हुआ है इस्तेमाल
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, हुवावे ने बार्सिलोना में पी10 और पी10 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए। कंपनी ने इन फोन के लिए भी कैमरा ब्रांड लाइका के साथ साझेदारी की है। फोन में लाइका ब्रांड के डुअल रियर कैमरे दिए गए हैं। मेटल बॉडी वाले इन डिवाइस में पुराने वेरिएंट की तुलना में बहुत अंतर है, ख़ासकर डिजा़इन, प्रोसेसर, कैमरा और सॉफ्टवेयर में। डिवाइस को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में आठ रंग में पेश किया गया है। हुवावे ने इस इवेंट में वॉच 2 को भी पेश किया।

हुवावे पी10 की कीमत 649 यूरो (करीब 45,700 रुपये) और हुवावे पी10 प्लस 4 जीबी की कीमत 699 यूरो (करीब 49,200 रुपये) है। वहीं, हुवावे पी10 प्लस 6 जीबी का दाम 799 यूरो (करीब 56,300 रुपये) है। दोनों ही स्मार्टफोन मार्च की शुरुआत से दुनियाभर के कई मार्केटों में उपलब्ध होंगे।

स्मार्टफोन को बनाने में कंपनी ने हाइपर डायमंड कट फिनिशिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है। इससे फोन को खरोंच और ऊंगलियों के निशान से प्रोटेक्शन मिलती है। ये स्मार्टफोन ग्रीनरी, डेज़लिंग ब्लू, प्रेस्टीज गोल्ड, डेज़लिंग गोल्ड, रोज़ गोल्ड, मिस्टिक सिल्वर, क्रिमिक व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में आएंगे। इन स्मार्टफोन की एक और अहम खासियत फिंगरप्रिंट सेंसर हैं जो फ्रंट पैनल पर ग्लास के नीचे मौज़ूद हैं। यह गेस्चर सपोर्ट के साथ आते हैं। उदाहरण के तौर पर शॉट टैप से आप वापस जाएंगे। लंबे समय तक टैप करने पर आप होम पेज पर वापस चले जाएंगे।

(जानेंः हुवावे पी10 प्लस बनाम हुवावे पी10 )

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पी10 और पी10 प्लस में हाइसिलिकॉन किरिन 960 चिपसेट इस्तेमाल किए गए हैं। हुवावे पी10 में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। हुवावे पी10 प्लस के दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे।

दोनों ही स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें 20 मेगापिक्सल वाले सेंसर मोनोक्रोम डिटेल लेते हैं और 12 मेगापिक्सल के सेंसर आरजीबी डिटेल लेते हैं। यह 4के वीडियो, 3डी फेसियल रिकॉग्निशन, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, 4-इन-वन हाइब्रिड ऑटोफोकस और हाइब्रिड ज़ूम से लैस है। कैमरा ऐप में यूज़र के लिए कई मोड दिए गए हैं। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.9 अपर्चर और 2x ब्राइटनेस के साथ आता है। ये डुअल सिम हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित ईएमयूआई 5.1 ओएस पर चलते हैं। कनेक्टिविटी फ़ीचर में  802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस और डीएलएनए शामिल हैं।

हुवावे पी10 में 5.1 इंच का एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और 3200 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। दूसरी तरफ, हुवावे पी10 प्लस में 5.5 इंच का 2के (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है और बैटरी 3750 एमएएच की है। दोनों ही स्मार्टफोन 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस हैं। दोनों ही फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। हुवावे का दावा है कि 30 मिनट चार्ज करने पर फोन की बैटरी एक दिन तक चल जाएगी।

इसके साथ हुवावे ने नए कवर केस भी पेश किए। वहीं, लिमिटेड एडिशन पाउच पर्स भी फोन के लिए पेश किया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.10 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 960
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 960
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »