Huawei का फोल्डेबल स्मार्टफोन Nova Flip अगले महीने होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स हैं। इसमें स्क्वेयर शेप वाली एक्सटर्नल स्क्रीन हो सकती है

Huawei का फोल्डेबल स्मार्टफोन Nova Flip अगले महीने होगा लॉन्च

इस वर्ष फरवरी में कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Pocket 2 लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • इसमें स्क्वेयर शेप वाली एक्सटर्नल स्क्रीन और डुअल रियर कैमरा हैं
  • इसके मेन डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है
  • यह HarmonyOS पर जलेगा और Nova सीरीज में पहला फ्लिप स्मार्टफोन होगा
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei का क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Nova Flip अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके डिजाइन का खुलासा किया है। इसमें स्क्वेयर शेप वाली एक्सटर्नल स्क्रीन और डुअल रियर कैमरा हैं। इसे चार कलर्स में दिखाया गया है। इसके साथ कंपनी नए टैबलेट और लैपटॉप को भी पेश कर सकती है। 

Huawei ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट किए एक टीजर वीडियो में बताया है कि इस स्मार्टफोन को 5 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह HarmonyOS पर जलेगा और Nova सीरीज में पहला फ्लिप स्मार्टफोन होगा। इस टीजर वीडियो में यह इसे ग्रीन कलर में दिखाया गया है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स हैं। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाली एक्सटर्नल स्क्रीन दी गई है। यह कंपनी की Pocket सीरीज के स्मार्टफोन्स के सर्कुलर डिजाइन से अलग है। Nova Flip में वर्टिकल तरीके से अलाइंड दो कैमरा कवर डिस्प्ले के ऊपर दाएं कोने में हैं। 

इसके मेन डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसकी पावर की फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी कार्य कर सकती है। इसका सिम स्लॉट नीचे दिख रहा है। इसे व्हाइट, पिंक और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम हो सकता है। Nova Flip के अलावा कंपनी MateBook GT 14 और MatePad Pro 12.2 को भी पेश कर सकती है। इस वर्ष फरवरी में Huawei ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Pocket 2 लॉन्च किया था। 

हाल ही में टिप्सटर Fixed Focus Digital ने Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि Huawei की इस वर्ष के अंत तक ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लाने की योजना है। यह दुनिया का पहला ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, इसकी बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग होने की कम संभावना है। यह स्मार्टफोन महंगा हो सकता है। इस टिप्सटर का कहना है कि इस डिवाइस के साथ कंपनी टेक्नोलॉजी में अपनी प्रगति को प्रदर्शित कर सकती है। इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि Huawei का ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन 10 इंच के डिस्प्ले के साथ हो सकता है। इसमें डुअल-हिंज दिया जा सकता है, जिससे तीन अलग स्क्रीन सेक्शंस मिलेंगे। इनमें से एक सेक्शन दोनों साइड पर अंदर की ओर फोल्ड हो सकता है। इसमें क्रीज कंट्रोल भी बेहतर होने की संभावना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  2. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  3. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  4. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  5. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  6. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  9. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  10. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »