एचटीसी यू 11 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

एचटीसी यू 11 अगले मंगलवार को लॉन्च किया जाना है, लेकिन लीक रुकने का नाम नहीं ले रहीं। स्मार्टफोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं, और जीएफएक्स बेंच पर लिस्टिंग से भी अब स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।

एचटीसी यू 11 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक
विज्ञापन
एचटीसी यू 11 अगले मंगलवार को लॉन्च किया जाना है, लेकिन लीक रुकने का नाम नहीं ले रहीं। स्मार्टफोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं, और जीएफएक्स बेंच पर लिस्टिंग से भी अब स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।

जीएफएक्सबेंच की लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि यू11 लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम होगा। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें, एचटीसी यू 11 में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर होगा।

लीक हुए सभी नए स्पेसिफिकेशन भी पिछली लीक से मिलते हैं। फोन के 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वाला एक और वेरिएंट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एचटीसी यू 11 में 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी हो सकती है जो क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो, फोन में 4जी एलटीई (कुछ बाज़ारों में डुअल सिम), डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी 3.1 टाइप-सी जैसे फ़ीचर हो सकते हैं।

फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने और आईपी57 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस होने की उम्मीद है। बात करें फ़ीचर की तो, एचटीसी यू 11 में एचटीसी बूमसाउंड, हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो, एचटीसी यूसोनिक (एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन) और 3डी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी जा सकती है।

एचटीसी यू 11 ताइवान में 16 मई को लॉन्च किया जाना है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसका जेस्चर-रिकग्नाइज़िंग फ़ीचर, जिसे एज सेंस कहा जा रहा है। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र फोन के मेटल एज को 'स्क्वीज़' कर कई फंक्शन परफॉर्म कर पाएंगे। एचटीसी ने पिछले दिनों में कई बार इस फ़ीचर के बारे में टीज़र जारी किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »