एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम की पहली झलक

एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम की पहली झलक
विज्ञापन
एचटीसी ने भारत में अपना डिज़ायर 828 डुअल सिम स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस हैंडसेट को पहले चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी का कहना है कि नया एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम, डिज़ायर सीरीज का पहला हैंडसेट है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है।

इस हैंडसेट की खासियत को तस्वीरों के जरिए जानें।
 
htc desire 828 dual sim ndtv 5
एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप के साथ आएगा और इसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। हैंडसेट में बीएसआई सेंसर से लैस अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
 
htc desire 828 dual sim ndtv 2
हैंडसेट में दोनों ही सिम कार्ड स्लॉट नैनो सिम को सपोर्ट करते हैं। यह स्मार्टफोन 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट और 2 जीबी के रैम से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। डिज़ायर 828 डुअल सिम हैंडसेट में वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3जी, माइक्रो-यूएसबी और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
 
htc desire 828 dual sim ndtv 3
एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम में 2800 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 157.7x78.8x7.9 मिलीमीटर है। हाल ही में लॉन्च किए गए अन्य एचटीसी डिज़ायर हैंडसेट की तरह यह स्मार्टफोन एचटीसी बूमसाउंड टेक्नोलॉजी से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »