Latest Tech News

Latest Tech News - ख़बरें

  • Vivo India के X अकाउंट पर हैकर्स का कब्जा! अचानक दिखने लगे Crypto के Scam पोस्ट
    Vivo India के आधिकारिक X अकाउंट के संभावित रूप से हैक होने की खबर सामने आई है। अकाउंट पर Vivo के सामान्य टेक और स्मार्टफोन से जुड़े पोस्ट की जगह लगातार Firelight FXRP Rewards से संबंधित संदिग्ध पोस्ट दिखाई दे रहे हैं। इन पोस्ट में Early Contributor Rewards और Firelight Points का जिक्र किया गया है। अलग-अलग पोस्ट में यूजर्स को रिवॉर्ड चेक करने के लिए अलग-अलग कोड और हैशटैग भी दिखाए गए हैं। फिलहाल Vivo ने अकाउंट के हैक होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यूजर्स को इन Crypto से जुड़े पोस्ट और किसी भी संदिग्ध लिंक से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
  • आज से बढ़ जाएगी iPhone 17 की कीमत? मैमोरी चिप की कमी को बताया जा रहा जिम्मेदार
    Apple iPhone 17 की कीमत में जल्द बढ़ोतरी कर सकती है। एक नई लीक के मुताबिक, कंपनी 10 अगस्त से मौजूदा iPhone 17 की कीमत बढ़ाने पर विचार कर रही है। यह दावा Weibo लीकर Fixed Focus Digital की ओर से किया गया है, हालांकि कीमत बढ़ने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। Apple ने इस साल Mac और iPad समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई थीं, जबकि iPhone को उस समय इस बढ़ोतरी से बाहर रखा गया था। बढ़ती मेमोरी और स्टोरेज कॉस्ट को संभावित वजह माना जा रहा है। ऐसे में iPhone 17 खरीदने वालों की चिंता बढ़ गई है।
  • वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
    WhatsApp ने Group Chats के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी ने Polls में End Time सेट करने, वोटर की पहचान छिपाने और 15 मिनट तक Poll एडिट करने जैसे नए विकल्प जोड़े हैं। इसके अलावा बड़े ग्रुप्स में @all मेंशन का इस्तेमाल अब केवल एडमिन कर सकेंगे और यूजर्स चाहें तो इसकी नोटिफिकेशन भी म्यूट कर सकते हैं। WhatsApp ने मौजूदा ग्रुप से सिर्फ एक टैप में नया ग्रुप बनाने की सुविधा भी शुरू की है। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों का मकसद ग्रुप चैट को अधिक व्यवस्थित और उपयोगी बनाना है।
  • फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
    IndiGo ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर घरेलू यात्रियों के लिए खास ऑफर शुरू किया है। कंपनी 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच की गई योग्य घरेलू फ्लाइट बुकिंग में से 20,000 यात्रियों का रैंडम चयन करेगी। चयनित यात्रियों को एक आसान सवाल का सही जवाब देने पर उनके टिकट का किराया अधिकतम 10,000 रुपये तक रिफंड किया जाएगा। यह ऑफर केवल IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और AI असिस्टेंट 6Eskai के जरिए की गई बुकिंग पर लागू होगा। रिफंड 3 से 5 कार्यदिवस के भीतर प्रोसेस किया जाएगा।
  • भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
    3 अगस्त की रात कई WhatsApp यूजर्स के अकाउंट अचानक 'Under Review' में चले गए या अस्थायी रूप से ब्लॉक हो गए। प्रभावित यूजर्स ने X, Threads और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी शिकायत की। WhatsApp पर एक मैसेज दिख रहा था कि अकाउंट की जांच की जा रही है और 24 घंटे में रिजल्ट मिलेगा। हालांकि, अधिकतर यूजर्स का अकाउंट 3-4 घंटे के भीतर फिर से चालू हो गया। Meta ने समस्या की पुष्टि करते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई के दौरान कुछ मामलों में गलती हो गई थी, जिसे जल्द ठीक कर प्रभावित अकाउंट्स का एक्सेस एक्टिव कर दिया गया।
  • PS5 Price Hike India: GTA 6 आने से पहले ही महंगा हो गया PlayStation, जानें नई कीमत
    Sony ने भारत में PlayStation 5 (PS5) Disc Edition की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब यह कंसोल 54,990 रुपये की जगह 69,990 रुपये में मिलेगा। नई कीमत Sony के आधिकारिक ShopAtSC स्टोर पर दिखाई गई है। हालांकि फिलहाल यह आउट ऑफ स्टॉक है। इससे पहले कंपनी अमेरिका, जापान, ब्रिटेन और दक्षिण-पूर्व एशिया समेत कई देशों में भी PS5 की कीमतें बढ़ा चुकी है। Sony ने पहले वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और AI की वजह से बढ़ी मेमोरी व स्टोरेज डिमांड जैसी चुनौतियों का जिक्र किया था।
  • Casio की स्मार्ट रिंग-वॉच लॉन्च, दिखने में खूबसूरत रिंग, स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स! जानें कीमत
    Casio CRW-H001M-8 एक मिनी स्मार्टवॉच है जो स्मार्ट रिंग की तरह भी इस्तेमाल की जा सकती है। यह साइज में बहुत छोटी है और बिल्कुल रिंग के जैसी नजर आती है। इसमें एक LCD डिस्प्ले लगा है जिसके नीचे पूरा हेल्थ मॉनिटरिंग मॉड्यूल दिया गया है।
  • WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
    Meta ने WhatsApp के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है, जिसमें दो खतरनाक कमजोरियों को ठीक किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन खामियों का इस्तेमाल करके संदिग्ध मैसेज या फाइल के जरिए यूजर्स के डिवाइस पर जोखिम वाला कंटेंट खोला जा सकता था। एक समस्या Android और iPhone वर्जन से जुड़ी थी, जबकि दूसरी Windows वर्जन में मिली थी। Meta का कहना है कि फिलहाल इन कमजोरियों के गलत इस्तेमाल के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन यूजर्स को जल्द से जल्द WhatsApp अपडेट करने की सलाह दी गई है। नया अपडेट Google Play Store, App Store और Microsoft Store पर उपलब्ध है।
  • iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
    Apple ने iOS 26.4.2 अपडेट जारी किया है, जिसमें नोटिफिकेशन सिस्टम से जुड़ी एक बड़ी खामी को ठीक किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बग की वजह से डिलीट किए गए पुश नोटिफिकेशन्स डिवाइस में स्टोर रह सकते थे, जिन्हें एक्सेस किया जा सकता था। इस समस्या का इस्तेमाल कानून प्रवर्तन एजेंसियां भी कर सकती थीं। Apple ने इस अपडेट में इंप्रूव्ड डेटा रिडेक्शन फीचर जोड़ा है, जिससे डिलीट नोटिफिकेशन सही तरीके से हटेंगे। यह अपडेट iPhone 11 और इसके बाद के मॉडल्स के लिए उपलब्ध है।
  • Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
    Google Pixel यूजर्स अप्रैल 2026 अपडेट के बाद बैटरी ड्रेन की समस्या का सामना कर रहे हैं। फोन बैकग्राउंड में लगातार एक्टिव रह रहा है, जिससे बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। Issue Tracker और सोशल मीडिया पर सैकड़ों यूजर्स ने इस समस्या की शिकायत की है। Google ने इस मुद्दे को स्वीकार कर लिया है और जांच कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई फिक्स जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले अपडेट में इसका समाधान दे सकती है।
  • Vivo फोन खरीदने का प्लान? ₹4,000 तक बढ़ें दाम, यहां जानें नए प्राइस
    Vivo ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिसमें 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई कीमतें 21 अप्रैल से लागू हो गई हैं और कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट दिख रहा है। Vivo T5x, V70, V70 Elite, Y400, Y51 Pro और Y31 5G जैसे मॉडल्स पर असर पड़ा है। कंपनी ने इस बढ़ोतरी की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि कॉम्पोनेंट कॉस्ट, करेंसी बदलाव और सप्लाई चेन से जुड़े कारण इसके पीछे हो सकते हैं।
  • मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
    केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन में आधार ऐप को पहले से इंस्टॉल करना अनिवार्य बनाने की योजना को रद्द कर दिया है। UIDAI के मुताबिक, इस प्रस्ताव की समीक्षा आईटी मंत्रालय ने की और इसे लागू न करने का फैसला लिया गया। इस योजना के तहत हर स्मार्टफोन में आधार ऐप पहले से मौजूद होता, लेकिन मोबाइल कंपनियों ने लागत, सुरक्षा और ग्लोबल कम्पैटिबिलिटी को लेकर चिंता जताई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple और Samsung जैसी कंपनियों ने इसका विरोध किया था। अब यूजर्स को जरूरत पड़ने पर आधार ऐप खुद डाउनलोड करना होगा और यह अनिवार्य नहीं रहेगा।
  • चांद के सफर से वापस लौट रहा है Artemis II, NASA ने दिखाईं ऐसी तस्वीरें जो पहले कभी नहीं देखीं
    NASA का Artemis II मिशन चांद के ऐतिहासिक फ्लाईबाय के बाद अब धरती की ओर लौट रहा है। इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद की सतह की कई नई तस्वीरें कैप्चर की हैं, जिनमें एक दुर्लभ सोलर इक्लिप्स भी शामिल है। NASA के मुताबिक, इन तस्वीरों से चांद के जियोलॉजिकल स्ट्रक्चर को समझने में मदद मिलेगी। मिशन के तहत क्रू ने हजारों इमेजेज और डेटा रिकॉर्ड किया है, जिसका अब विश्लेषण किया जा रहा है। यह मिशन भविष्य के चंद्र और मंगल मिशनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
    iQOO ने भारत में iQOO 15 का नया Apex वेरिएंट लॉन्च किया है, जो खास डिजाइन के साथ आता है। यह वेरिएंट 12GB + 256GB और 16GB + 512GB ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 72,999 रुपये और 79,999 रुपये रखी गई है। प्री-बुकिंग पर 6,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और फ्री iQOO TWS भी दिया जा रहा है। यह फोन 6 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकेगा।
  • WhatsApp के इस फीचर से खत्म हो गई नए ग्रुप मेंबर्स की सबसे बड़ी टेंशन!
    WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए Group Message History फीचर पेश किया है। इसके तहत जब किसी नए मेंबर को ग्रुप में जोड़ा जाएगा, तो एडमिन या सदस्य 25 से 100 तक हालिया मैसेज उसे भेज सकेंगे, ताकि वह बातचीत का संदर्भ तुरंत समझ सके। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेगा। मैसेज हिस्ट्री भेजना वैकल्पिक होगा और एडमिन के पास इसे बंद करने का विकल्प भी रहेगा। फिलहाल फीचर को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है।

Latest Tech News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »