Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले

Honor Robot Phone को जर्मनी की फिल्म इक्विपमेंट फर्म ARRI के साथ मिलकर बनाया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite सीरीज का चिपसेट हो सकता है

Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले

Photo Credit: Honor

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का गिंबल प्राइमरी कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है
  • Honor Robot Phone में 7,060 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन को 12 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Honor का गिंबल कैमरा के साथ पहला स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि इस स्मार्टफोन को बनाने के लिए उसने जर्मनी की एक फिल्म इक्विपमेंट फर्म के साथ हाथ मिलाया है। Honor Robot Phone में Snapdragon 8 Elite सीरीज का चिपसेट हो सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Honor Robot Phone के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इसके साथ Honor का प्रॉपराइटरी C1 चिप हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच फ्लैट डिस्प्ले 1,216 x 2,640 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 6.800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। Honor Robot Phone में 7,060 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Honor Robot Phone में f/1.6 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का गिंबल प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Honor Robot Phone को Star Trail Silver और Moon Shadow Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज के अलावा 16 GB + 1 TB का विकल्प हो सकता है। हाल ही में Honor ने बताया था कि इस स्मार्टफोन को 12 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा। Honor Robot Phone को जर्मनी की फिल्म इक्विपमेंट फर्म ARRI के साथ मिलकर बनाया गया है। 

हाल ही में Honor X80 Pro Max को पेश किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K (1,280 × 2,788 पिक्सल्स) LTPS AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक HDR ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और Adreno 812 GPU है। Honor X80 Pro Max के रियर में 10x डिजिटल जूम के साथ सिंगल 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4k/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »