पिछले वर्ष के अंत में चीन में Honor Win और Honor Win RT को पेश किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में 10,000 mAh की बैटरी दी गई है। Honor ने 10,690 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली नई बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन भी शुरू किया है
इस स्मार्टफोन में 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का नया स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च किया जाएगा। Honor Win Turbo में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। पिछले वर्ष के अंत में Honor Win और Honor Win RT को पेश किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में 10,000 mAh की बैटरी है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशंस Honor Power 2 के समान हो सकते हैं। Honor Win Turbo में MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB तक स्टोरेज हो सकती है। Honor Win Turbo में 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम हो सकता है।
Honor Win Turbo में हॉरिजॉन्टल मैट्रिक स्टाइल कैमरा मॉड्यूल में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस टिप्सटर ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में मौजूदा Honor Win सीरीज के समान बिल्ट-इन कूलिंग फैन नहीं होगा। Honor Win Turbo में 10,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस बैटरी कैपेसिटी की पुष्टि नहीं की है। यह स्मार्टफोन 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Honor Win Turbo के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 29 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि Honor ने 10,690 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली नई बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 11,000 mAh की होगी। यह किसी स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी में शामिल होगी। इस वर्ष की शुरुआत में Honor Power 2 को चीन में 10,080 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी सिंगल चार्ज में 14.2 घंटे की गेमिंग और लगभग 17.3 घंटे का नेविगेशन उपलब्ध करा सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और लो ब्लू लाइट को सपोर्ट करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग