• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor ने लॉन्च किया GT Pro, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Honor ने लॉन्च किया GT Pro, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन को Burning Speed Gold, Ice Crystal और Phantom Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

Honor ने लॉन्च किया GT Pro, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • GT Pro की 7,200mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन  मेकर Honor ने बुधवार को GT Pro को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। GT Pro की 7,200 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। 

Honor GT Pro का प्राइस 

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 3,699 (लगभग 43,330 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 3,999 (लगभग 46,800 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,299 (लगभग 50,400 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 4,799 (लगभग 56,200 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को Burning Speed Gold, Ice Crystal और Phantom Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

GT Pro के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,264 × 2,800 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 2,700 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite को Adreno 830 GPU के साथ दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन में बेहतर सिग्नल स्ट्रेंथ के लिए Honor का  RF-एनहांस्ड चिप C1 है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, GPS, NFC, Wi-Fi, OTG और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, ई-कम्पास, गायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। GT Pro में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन की 7,200 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  हाल ही में  Honor ने Play 60 और Play 60m को पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स में समान हार्डवेयर है, लेकिन कलर्स के विकल्पों में अंतर है। Play 60 और Play 60m में 6.61 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इनमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर कार्य करते हैं। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1264x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  5. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  6. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  8. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  9. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  10. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »