हॉनर 8 प्रो लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा

हॉनर 8 प्रो लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के सब-ब्रांड हॉनर ने अपनना नया स्मार्टफोन हॉनर 8 प्रो ब्रिटेन में लॉन्च कर दिया है।  हॉनर 8 प्रो की कीमत यूरोप में 549 यूरो (करीब 38,000 रुपये) है। यह फोन हॉनर के वीमॉलडॉटईयू पर कई बंडल ऑफर के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। हॉनर 8 प्रो 20 अप्रैल से अमेज़न पर मिलेगा। इस स्मार्टफोन के जल्द ही भारतीय बाज़ार में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन को नेवी ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और प्लेटिनम गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

हॉनर 8 प्रो की सबस बड़ी ख़ासियत है इसमें दिए गए 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे। हॉनर 8 प्रो में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरों के लिए डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। पहले कैमरे को मोनोक्रोम जबकि दूसरे रियर कैमरे को आरजीबी के लिए दिया गया है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

हॉनर 8 प्रो में 5.7 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाड एचडी एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 515 पीपीआई है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स् के लिए माली जी71 ऑक्टा--कोर जीपीयू है। इस फोन में 6 जीबी का दमदार रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.1 दी गई है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है कि यूज़र दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

हॉनर 8 प्रो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में एक इन्फ्रारेड सेंसर है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157 x 77.50 x 6.97 मिलीमीटर और वज़न 184 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई के अलावा यह फोन वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए फास्ट चार्जिंग के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good camera performance
  • Good battery life
  • Lots of storage space
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Display saturation can’t be changed
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 960
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »