Honor 8 Pro 6 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च, अमेज़न इंडिया पर मिलेगा

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड के स्मार्टफोन Honor 8 Pro को पिछले हफ्ते भारत में पेश किया गया था। लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब अमेज़न इंडिया ने टीज़र जारी करके हॉनर 8 प्रो की उपलब्धता के बारे में बताया है। इस स्मार्टफोन को 6 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जून 2017 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Honor 8 Pro को पिछले हफ्ते भारत में पेश किया गया था
  • लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई
  • यूरोपीय मार्केट में हॉनर 8 प्रो 549 यूरो (करीब 39,500 रुपये) में लॉन्च
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड के स्मार्टफोन Honor 8 Pro को पिछले हफ्ते भारत में पेश किया गया था। लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब अमेज़न इंडिया ने टीज़र जारी करके हॉनर 8 प्रो की उपलब्धता के बारे में बताया है। इस स्मार्टफोन को 6 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

अमेज़न इंडिया पर लाइव किए गए एक अलग पेज से पुष्टि हुई है कि हॉनर 8 प्रो को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर बेचा जाएगा। इसके साथ नोटिफाई मी का विकल्प भी एक्टिव है। हम इस स्मार्टफोन की बिक्री 6 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं। उम्मीद तो यह भी है कि Honor 8 Pro की कीमत का खुलासा भी इसी दिन होगा। याद रहे कि यूरोपीय मार्केट में हॉनर 8 प्रो को 549 यूरो (करीब 39,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में भी कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।
Advertisement

अहम फ़ीचर की बात करें तो हॉनर 8 प्रो में डुअल कैमरा सेटअप, 4000 एमएएच की बैटरी और 6 जीबी रैम हैं। भारतीय मार्केट में इस स्मार्टफोन को नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

हॉनर 8 प्रो के स्पेसिफिकेशन

हॉनर 8 प्रो में दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं जो अपर्चर एफ/2.2, लेज़र ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस हैं।इस हैंडसेट में 5.7 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। इस डिवाइस में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। जिसका मतलब है कि यूज़र के पास दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने का विकल्प होगा।
Advertisement

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित हुवावे की ईएमयूआई 5.1 ओएस पर चलता है। हॉनर 8 प्रो में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 से लैस है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

इसके अलावा, हॉनर 8 प्रो के रिटेल बॉक्स को वीआर अनुभव के लिए एक गूगल कार्डबोर्ड में बदला जा सकता है। स्मार्टफोन में गैलेक्सी ऑन फायर 3 और जॉन्ट वीआर ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good camera performance
  • Good battery life
  • Lots of storage space
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Display saturation can’t be changed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 960

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.