Honor Magic 7 Lite फोन 12GB रैम, Snapdragon 6 Gen 1 के साथ होगा लॉन्च! मिला Google सर्टीफिकेशन

यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC से लैस होगा।

Honor Magic 7 Lite फोन 12GB रैम, Snapdragon 6 Gen 1 के साथ होगा लॉन्च! मिला Google सर्टीफिकेशन

Photo Credit: Honor

Honor Magic 6 Lite में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • यह Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC से लैस होगा।
  • साथ में Adreno 619 GPU भी मौजूद होगा जो ग्राफिक्स प्रोसेसर है।
  • फोन 12GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
Honor Magic 7 सीरीज को कंपनी ने चीन में कुछ समय पहले लॉन्च किया था। सीरीज में अब एक और स्मार्टफोन कंपनी जोड़ने जा रही है। यह उन यूजर्स के लिए होगा जो अफॉर्डेबल प्राइस में इस सीरीज का एक फीचरफुल स्मार्टफोन एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। इसका नाम Honor Magic 7 Lite होगा। फोन लॉन्च से पहले गूगल सर्टीफिकेशन में नजर आया है। आइए जानते हैं इसमें कौन से फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं। 

Honor Magic 7 Lite लॉन्च के नजदीक कहा जा सकता है क्योंकि फोन सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर स्पॉट किया जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट में फोन Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया (via) है। पुरानी सीरीज से तुलना करें तो यह Magic 6 Lite का सक्सेसर होगा। लेकिन कंपनी इसमें कौन से अपग्रेड करेगी यह जानने वाली बात है। गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस को आधार मानें तो फोन HNBRP-Q1 मॉडल नम्बर के साथ नजर आया है। रोचक बात यह है कि Honor X9c का मॉडल नम्बर भी यही है जो हाल ही में मलेशिया में लॉन्च हुआ है। 

लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। यह Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC से लैस होगा। साथ में Adreno 619 GPU भी मौजूद होगा जो ग्राफिक्स प्रोसेसर है। रैम की बात करें तो फोन 12GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है। यहां पर स्टोरेज के बारे में जानकारी नहीं मिलती है। साथ ही कैमरा डिटेल्स भी लिस्टिंग में नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन संभावना है कि फोन Honor X9c का एक रिब्रांडेड मॉडल हो सकता है। 

Honor Magic 6 Lite को देखें तो फोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले  है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC पर काम करता है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2652x1200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1224x2700 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »