• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हॉनर 8 भारत में लॉन्च, 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

हॉनर 8 भारत में लॉन्च, 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

हॉनर 8 भारत में लॉन्च, 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन हॉनर 8 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपये है। हैंडसेट की बिक्री बुधवार को 3 बजे से शुरू होगी। यह ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट के अलावा हॉनर ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। भारत में हैंडसेट में 4 जीबी रैम/ 32 स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

याद रहे कि जुलाई महीने इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट में तीन वेरिएंट पेश किए थे- 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज।

हॉनर 8 में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 950 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी880 एमपी4 जीपीयू है। 4 जीबी रैम से लैस इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

हॉनर का यह प्रीमियम फीचर वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है। हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश, लेज़र ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.2 और 6पी लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। अपर्चर एफ/2.4 के साथ फ्रंट कैमरा 8 मैगापिक्सल का है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर व इंफ्रारेड सेंसर है।

हॉनर 8 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145.5 x 71 x 7.45 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम है। 4जी एलटीई के साथ हॉनर के इस स्मार्टफोन में वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • Striking aesthetics
  • Powerful performance
  • Very good cameras
  • Good software features
  • कमियां
  • No FM radio
  • Single SIM functionality
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 950
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 8 Launched, Honor 8 Price, Honor 8 Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »