हॉनर 8 में है 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, जानें सारी खूबियां

हॉनर 8 में है 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, जानें सारी खूबियां
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल ने अपने हॉनर ब्रांड के तहत नया प्रीमियम स्मार्टफोन हॉनर 8 चीन में लॉन्च कर दिया है। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) जबकि 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये), 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) है।

यह स्मार्टफोन पर्ल व्हाइट, सनराइज गोल्ड, मिडनाइट ब्लैक और सकूरा पिंक और सैफायर ब्लू कलर वेरिएंट में चीन में प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। फोन की बिक्री 19 जुलाई से शुरू होगी। फिलहाल चीन के बाहर इस फोन के उपलब्ध होने को लेकर कंपनी द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

हॉनर 8 में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 950 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी880 एमपी4 जीपीयू है। फोन 3 जीबी रैम/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

हॉनर का यह प्रीमियम फीचर वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है। हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश, लेज़र ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.2 और 6पी लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। अपर्चर एफ/2.4 के साथ फ्रंट कैमरा 8 मैगापिक्सल का है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर व इंफ्रारेड सेंसर है।

हॉनर 8 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145.5 x 71 x 7.45 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम है। 4जी एलटीई के साथ हॉनर के इस स्मार्टफोन में वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  2. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  3. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  4. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  6. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  7. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  9. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  10. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »