• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor 8 को मिलेंगे ईएमयूआई 8 वाले फ़ीचर, एंड्रॉयड ओरियो अपडेट की संभावना कम

Honor 8 को मिलेंगे ईएमयूआई 8 वाले फ़ीचर, एंड्रॉयड ओरियो अपडेट की संभावना कम

पिछले हफ्ते ख़बर आई थी कि हुवावे के हॉनर ब्रांड के स्मार्टफोन हॉनर 8 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनी ने यह जानकारी हॉनर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी।

Honor 8 को मिलेंगे ईएमयूआई 8 वाले फ़ीचर, एंड्रॉयड ओरियो अपडेट की संभावना कम
विज्ञापन
पिछले हफ्ते ख़बर आई थी कि हुवावे के हॉनर ब्रांड के स्मार्टफोन हॉनर 8 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनी ने यह जानकारी हॉनर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि कंपनी ने अपना मन बदल लिया है और Honor 8 डिवाइस को भी एंड्रॉयड 8.0 ओरियो वाले फ़ीचर देने की तैयारी है। हॉनर ने ओरियो अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन की एक लिस्ट ज़ारी की है जिसमें हॉनर 8 का नाम शामिल है। लेकिन कंपनी द्वारा दिए गए बयान से लगता है कि स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिले की संभावना नहीं है।

हॉनर ने हुवावे क्लब ऑनलाइन फोरम पर उन 9 स्मार्टफोन के नाम का खुलासा किया गया है, जिन्हें एंड्रॉयड 8.0 आधारित ईएमयूआई 8.0 अपडेट मिलेगा। इस लिस्ट में शामिल स्मार्टफोन में हॉनर 8 भी शामिल है। इसके अलावा हॉनर 7एक्स, हॉनर वी8, हॉनर नोट 8, हॉनर 9, हॉनर 9 लाइट, हॉनर वी9, हॉनर वी10 भी इस लिस्ट में शामिल है। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि हॉनर 8 प्रो, हॉनर 9आई और हॉनर 8 लाइट को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलेगा।

लेकिन प्लेफुलड्रॉयड के साथ बातचीत में हॉनर के एक प्रवक्ता ने कहा, ''हॉनर 8 यूज़र को ईएमयूआई 8.0 ओरियो वाले कुछ फ़ीचर के साथ अपग्रेड किया जाएगा। इस बारे में ज़्यादा जानकारी एक हफ्ते के भीतर मिलेगी। इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।'''


गौर करने वाली बात है कि हॉनर इंडिया ने पिछले हफ्ते एक ट्वीट कर कहा था कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की सीमित क्षमता के चलते हॉनर 8 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनी का कहना था कि यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 सपोर्ट के लिए नहीं बना है। लेकिन स्मार्टफोन को अभी सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहने की जानकारी दी थी। कंपनी के इस फैसले से हॉनर 8 यूज़र को निराशा हुई थी, पर अब कंपनी ने नई जानकारी के साथ कुछ राहत देने की कोशिश है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कुछ डिवाइस के हार्डवेयर परफॉर्मेंस के अंतर के चलते ईएमयूआई 8.0 के सभी फ़ीचर ना मिलें। अभी ऊपर बताए गए सभी स्मार्टफोन के लिए अपडेट बीटा टेस्टिंग फेज़ में हैं। अभी इन डिवाइस को फाइनल बिल्ड मिलने की तारीख़ का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इन अपडेट को आधिकारिक तौर पर अगले 2-3 महीनों में ज़ारी कर दिया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • Striking aesthetics
  • Powerful performance
  • Very good cameras
  • Good software features
  • कमियां
  • No FM radio
  • Single SIM functionality
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 950
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 8, Honor smartphone, honor mobile update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »