Honor 20 Pro की जल्द शुरू हो सकती है भारत में बिक्री

Honor 20 Pro को भारत में जून 2019 में लॉन्च किया गया था। हॉनर 20 प्रो की भारत में कीमत 39,999 रुपये है और इसकी बिक्री जल्द शुरू हो सकती है।

Honor 20 Pro की जल्द शुरू हो सकती है भारत में बिक्री

Honor 20 Pro की जल्द शुरू हो सकती है भारत में बिक्री

ख़ास बातें
  • हॉनर 20 प्रो की कीमत 34,990 रूबल (लगभग 38,200 रुपये) है
  • भारत में जल्द शुरू हो सकती है Honor 20 Pro की बिक्री
  • हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर से लैस है हॉनर 20 प्रो
विज्ञापन
Honor 20 Pro को रूस में लॉन्च कर दिया गया है। रूस में हॉनर 20 प्रो की बिक्री 2 अगस्त से शुरू होगी। याद करा दें कि हैंडसेट को सबसे पहले इस साल मई में लंदन में लॉन्च किया गया था और फिर जून 2019 में हॉनर 20 प्रो को भारतीय मार्केट में उतारा गया था लेकिन इसकी उपलब्धता से फिलहाल पर्दा उठना अभी बाकी है। हॉनर 20 प्रो की रूस में उपलब्धता की जानकारी सामने आ गई है, ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही इसकी बिक्री भारत में भी शुरू हो सकती है।

बता दें की हॉनर 20 प्रो की बिक्री सबसे पहले रूस में शुरू होगी। हॉनर ने घोषणा की है कि हॉनर 20 प्रो की बिक्री रूस में 2 अगस्त से शुरू होगी। रूस में हॉनर 20 प्रो की कीमत 34,990 रूबल (लगभग 38,200 रुपये) तय की गई है। रूस के बाद यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, इटली, स्पेन, जर्मनी, नीदरलैंड, चेक रिपब्लिक, फिनलैंड, पोलैंड, मलेशिया, मिस्र, सऊदी अरब और अन्य बाजारों में भी इसकी बिक्री शुरू हो सकती है।

कंपनी ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर हॉनर 20 प्रो की भारतीय मार्केट में बिक्री कब से शुरू होगी। रूस में बिक्री शुरू होने के बाद ऐसा हो सकता है कि भारतीय मार्केट में भी हैंडसेट की बिक्री शुरू हो जाए। हॉनर ब्रांड के इस हैंडसेट की भारत में कीमत 39,999 रुपये तय की गई है। इस दाम में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा।

भारत में हॉनर 20 प्रो का केवल एक ही कलर वेरिएंट उतारा गया है- फैंटम ब्लू। Honor 20 और Honor 20i दोनों ही हैंडसेट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होती है तो ऐसे में उम्मीद है कि हॉनर 20 प्रो को भी फ्लिपकार्ट पर ही बेचा जाएगा।
 

Honor 20 Pro specifications

हॉनर 20 प्रो एंड्रॉयड पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.1.0 पर चलेगा। फोन में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 412 पिक्सल प्रति इंच की पिक्सल डेनसिटी और 91.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन में किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

हॉनर 20 प्रो में क्वाड कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 का प्राइमरी सेंसर है। यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह सुपर वाइड एंगल कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया। इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है। यह सेंसर 3x लॉसलेस ऑप्टिकल ज़ूम, 5x हाइब्रिड ज़ूम और 30x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है।

क्वाड कैमरा सेटअप में चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, एआईएस, ईआईएस, पीडीएएफ, एआई अल्ट्रा क्लैयरिटी मोड, एआईएस सुपर नाइट मोड और अन्य फीचर को सपोर्ट करेगा। यह यूएचडी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 3डी पोर्ट्रेट लाइटनिंग के साथ आएगा।

हॉनर 20 प्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 22.5 वॉट हॉनर सुपर चार्ज को सपोर्ट करेगा। हैंडसेट का डाइमेंशन 154.60x73.97x8.44 मिलीमीटर और वज़न 182 ग्राम है। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, डिजिटल कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, हॉल-सेंसर और जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई डुअल-बैंड 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5 और यूएसबी 2.0 शामिल हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हॉनर 20 प्रो में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »