Nokia 8.3 5G, Nokia 5.3 और Nokia 1.3 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

नोकिया 1.3 की कीमत 95 यूरो (करीब 7,600 रुपये) है, जबकि नोकिया 5.3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 189 यूरो (करीब 15,200 रुपये) में बेचा जाएगा।

Nokia 8.3 5G, Nokia 5.3 और Nokia 1.3 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • Nokia 5.3 और Nokia 8.3 5G चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन हैं
  • Nokia 5.3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम हैं
  • नोकिया 1.3 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलेगा
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अपने तीन नए स्मार्टफोन Nokia 8.3 5G, Nokia 5.3 और Nokia 1.3 लॉन्च किए हैं। नोकिया 1.3 एंट्री लेवल नोकिया हैंडसेट है। नोकिया 5.3 उन ग्राहकों के लिए है जो किफायती हैंडसेट की तलाश में हैं। दूसरी तरफ, नोकिया 8.3 5जी हैंडसेट कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन है। नोकिया 1.3, नोकिया 5.3 और नोकिया 8.3 5जी को बीते महीने ही बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2020 में लॉन्च किया जाना था। लेकिन कोराना वायरस के खतरे के कारण इस टेक कॉन्फ्रेंस को रद्द करना पड़ा। अब ये फोन लॉन्च किए गए हैं। लेकिन इस बार भी कंपनी ने सिर्फ ऑनलाइन इवेंट आयोजित की।
 

Nokia 1.3, Nokia 5.3, Nokia 8.3 5G price

नोकिया 1.3 की कीमत 95 यूरो (करीब 7,600 रुपये) है, जबकि नोकिया 5.3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 189 यूरो (करीब 15,200 रुपये) में बेचा जाएगा। दोनों ही फोन चारकोल, सेयान और सैंड कलर में मिलेंगे। इन्हें ग्लोबल मार्केट में अगले महीने से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

दूसरी तरफ, Nokia 8.3 5G की कीमत 599 यूरो (करीब 48,100 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 649 यूरो (करीब 52,100 रुपये) का है। फोन पोलर नाइट रंग में मिलेगा। फोन आने वाले महीनों में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

नए Nokia फोन की भारत में कीमत क्या होगी? इन्हें कब तक उपलब्ध कराया जाएगा? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Nokia 1.3 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 1.3 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलेगा। इसे भविष्य में एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) मिलने की गारंटी है।

Nokia 1.3 में 5.71 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर, 1 जीबी LPDDR3 रैम है। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। इसके साथ एलईडी फ्लैश और ऑटोफोकस लेंस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने पहले से फोन में Google Go Camera ऐप है।
 
nokia

नोकिया 1.3 में 16 जीबी की स्टोरेज है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग बटन है।

HMD Global ने नोकिया 1.3 में 3,000 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे 15 घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 147.3x71.2x9.35 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।
 

Nokia 5.3 specifications, features

डुअल-सिम नोकिया 5.3 एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसे एंड्रॉयड 11 पर अपग्रेड भी किया जाएगा। फोन में 6.55 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। यह चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। और साथ में 2 मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर भी दिया गया है। इसके साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। Nokia 5.3 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।
 
nokia

नोकिया 5.3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Nokia 5.3 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Nokia 8.3 5G specifications, features

डुअल-सिम नोकिया 8.3 5जी एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसे भी एंड्रॉयड 11 अपडेट मिलेगा। इसमें 6.81 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) प्योरडिस्प्ले पैनल है। यह 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और होल-पंच डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन भी चार रियर कैमरों वाला है। इसमें एफ/ 1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा है। इस कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी दिया गया है। यह कैमरा सेटअप डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में आगे की तरफ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Nokia 8.3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर इन फोन का हिस्सा हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Nokia 8.3 5G की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 171.90x78.56x8.99 मिलीमीटर है और वज़न 220 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Guaranteed software and security updates
  • Clean UI
  • No Bloatware
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Relatively slow charging
  • No video stabilisation
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  6. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  8. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  9. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  10. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »