Nokia 1.4 किफायती फोन 4,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Nokia 1.4 फोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Nokia 1.3 के लगभग एक साल बाद लॉन्च किया गया है। हालांकि, नोकिया 1.3 के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में लेटेस्ट फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जबकि पुराना वर्ज़न सिंगल रियर कैमरा के साथ आया था।

Nokia 1.4 किफायती फोन 4,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Nokia 1.4 फोन क्वालकॉम 215 प्रोसेसर से लैस

ख़ास बातें
  • Nokia 1.4 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है
  • नोकिया 1.4 में तीन कलर ऑप्शन दिए गए हैं
  • HMD Global ने नोकिया 1.4 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है
विज्ञापन
Nokia 1.4 को HMD Global द्वारा कंपनी के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। नए नोकिया फोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Nokia 1.3 के लगभग एक साल बाद लॉन्च किया गया है। हालांकि, नोकिया 1.3 के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में लेटेस्ट फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जबकि पुराना वर्ज़न सिंगल रियर कैमरा के साथ आया था। नोकिय 1.4 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जबकि पुराने फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी मौजूद थी। नए फोन को लेकर कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज पर दो दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। लेटेस्ट नोकिया फोन गूगल के एंड्रॉयड गो प्रोग्राम पर आधारित है।
 

Nokia 1.4 price

नोकिया 1.4 की कीमत $99 (लगभग 7,200 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। इसका 1 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट और 3 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट भी मौजूद है, लेकिन फिलहाल इनकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। नोकिया 1.4 को ग्लोबली आज पेश कर दिया गया है, जो कि चारकोल, डस्क और फजॉर्ड कलर ऑप्शन के साथ आता है। Nokia 1.4 फोन की भारतीय उपलब्धता संबंधी कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

आपको बता दें, पिछले साल Nokia 1.3 फोन को 95 यूरो (करीब 8,300 रुपये) में पेश किया गया था, यह फोन के 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत है।
 

Nokia 1.4 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 1.4 एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर काम करता है, लेकिन इसे भविष्य में एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) मिलने की गारंटी है। फोन में 6.51 इंच का एचडी+ डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। नोकया 1.4 फोन क्वालकॉम 215 प्रोसेसर से लैस, जो कि नोकिया 1.3 में भी मौजूद था। इसके अलावा फोन में 3 रैम है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

स्टोरेज की बात करें, तो नोकिया 1.4 में 64 जीबी स्पेस है और ज़रूरत पड़ने पर इसे 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स ममें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल है। स्मार्टफोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

HMD Global ने नोकिया 1.4 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 5 वॉट नॉर्मल चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन का डायमेंशन 166.42x76.72x8.7mm है और वज़न 178 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »