Nokia 1.3 का रेंडर हुआ लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Nokia 1.3 फोन के साथ एचएमडी ग्लोबल कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन भी पेश कर सकती है। फोन को Nokia 8.2 कहा जा सकता है, जो डिज़ाइन के मामले में पिछले साल लॉन्च किए गए नोकिया 7.2 से मिलता-जुलता हो सकता है।

Nokia 1.3 का रेंडर हुआ लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Nokia 1.3 भारत में कल यानी 19 मार्च को लॉन्च होगा

ख़ास बातें
  • Nokia 1.3 में 13-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • फोन को भारत में कल यानी 19 मार्च को ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा
  • नोकिया 1.3 के साथ कंपनी अपना पहला 5G फोन भी लॉन्च कर सकती है
विज्ञापन
Nokia 1.3 कंपनी का आगामी एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो सकता है, जिसके गुरुवार को लॉन्च होने की उम्मीद है। अब लॉन्च से एक दिन पहले फोन को लेकर एक नया लीक सामने आया है। लीक से पता चलता है कि नोकिया 1.3 स्मार्टफोन में मोटी बेज़ल के साथ एक वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगा। इससे पहले आज एचएमडी ग्लोबल ने घोषणा करते हुए जानकारी दी कि कंपनी का गुरुवार लॉन्च इवेंट कोरोनावायरस महामारी के कारण ऑनलाइन होगा। लॉन्च इवेंट में फिनिश कंपनी द्वारा अपना पहला 5G स्मार्टफोन पेश करने की भी उम्मीद की जा रही है।

नया लीक लोकप्रिय टिपस्टर इवान ब्लास (उर्फ @evleaks) द्वारा साझा किया गया था, जिसमें नोकिया 1.3 स्मार्टफोन के रेंडर शामिल थे। इसमें फोन में वॉटरड्रॉप नॉच देखा गया है। फोन के दोनों तरफ और नीचे चिन में मोटी बेज़ल भी देखी गई है। इसके अलावा कथित रेंडरर्स में नोकिया 1.3 के पीछे की ओर एक एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है। इसके बाद फोन के ऊपरी किनारे पर 3.5 एमएम जैक की मौजूदगी के साथ-साथ वॉल्यूम रॉकर और साइड में पावर बटन भी देखने को मिलता है। रेंडरर्स में फोन की बॉडी पॉलीकार्बोनेट से बनी प्रतीत होती है, जिसका रंग चारकोल जैसा लगता है।

हालांकि नया लीक नोकिया 1.3 के हार्डवेयर फीचर की जानकारी नहीं देता है। पिछली रिपोर्टों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी नोकिया फोन में 1 जीबी रैम, 8 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा शामिल होगा। फोन में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट होने की भी उम्मीद है, जो स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाने में मदद करेगा। Nokia 1.3 को 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इतना ही नहीं, नोकिया 1.3 के 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आने की भी उम्मीद की जा रही है।

नोकिया 1.3 फोन के साथ एचएमडी ग्लोबल कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन भी पेश कर सकती है। फोन को Nokia 8.2 कहा जा सकता है, जो डिज़ाइन के मामले में पिछले साल लॉन्च किए गए नोकिया 7.2 से मिलता-जुलता हो सकता है। अधिक जानकारी गुरुवार को होने वाले ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए मिलेगी। Nokia ने  इवेंट की जानकारी के साथ एक आमंत्रण भी भेजा है और साथ ही इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीम के देखने के लिए एक लिंक भी दिया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  11. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »