• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HMD Barbie Phone की भारत में सेल शुरू, मात्र 7999 रुपये में डबल डिस्प्ले के साथ ऐसे फीचर्स

HMD Barbie Phone की भारत में सेल शुरू, मात्र 7999 रुपये में डबल डिस्प्ले के साथ ऐसे फीचर्स

HMD ने बीते महीने HMD Barbie Phone को भारत में लॉन्च किया था और आज यानी कि 21 अप्रैल से यह फोन पहली बार देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

HMD Barbie Phone की भारत में सेल शुरू, मात्र 7999 रुपये में डबल डिस्प्ले के साथ ऐसे फीचर्स

Photo Credit: HMD

HMD Barbie Phone में 2.8 इंच की QVGA इनर डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • HMD Barbie Phone में 2.8 इंच की QVGA इनर डिस्प्ले दी गई है।
  • HMD Barbie Phone में 0.3 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • HMD Barbie Phone में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
HMD ने बीते महीने HMD Barbie Phone को भारत में लॉन्च किया था और आज यानी कि 21 अप्रैल से यह फोन पहली बार देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फ्लिप फोन में 2.8 इंच की इनर डिस्प्ले और 1.77 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है। HMD फोन बार्बी थीम पर बेस्ड है और कुछ एक्सेसरीज के साथ सिंगल पिंक शेड में आता है। इसके साथ आने वाले बॉक्स को ज्वेलरी बॉक्स के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बार्बी फोन में 1,450mAh की बैटरी है। आइए HMD Barbie Phone के बारे में विस्तार से जानते हैं।


HMD Barbie Phone Price


कीमत की बात की जाए तो HMD Barbie Phone की कीमत 7,999 रुपये है। यह फोन आज दोपहर 12 बजे से HMD इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन सिर्फ पावर पिंक कलर में आता है। HMD बार्बी फोन का रिटेल बॉक्स ज्वेलरी बॉक्स के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है। HMD ने डिवाइस के साथ बार्बी थीम वाले बैक कवर, स्टिकर और बीडेड लैनयार्ड स्ट्रैप शामिल किए हैं। 


HMD Barbie Phone Specifications


HMD Barbie Phone में 2.8 इंच की QVGA इनर डिस्प्ले और 1.77 इंच की QQVGA कवर डिस्प्ले दी गई है। फोन की आउटर डिस्प्ले मिरर की तरह भी काम करती है। इस फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 64MB RAM और 128MB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। एचएमडी बार्बी फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह बार्बी थीम वाले वॉलपेपर और संबंधित ऐप आइकन के साथ आता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 0.3 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 108.4 मिमी, मोटाई 18.9 मिमी, चौड़ाई 55.1 मिमी और वजन 123.5 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में बार्बी फोन में ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। यह वायर्ड और वायरलेस मोड के साथ FM रेडियो और MP3 प्लेयर के साथ आता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले2.80 इंच
रियर कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रैम64एमबी
स्टोरेज128एमबी
बैटरी क्षमता1450 एमएएच
ओएसSeries 30+
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  2. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  3. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  4. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  5. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  6. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  7. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  10. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »