Redmi Note 7 आने वाला है भारतः हमें यह है पता...

Redmi Note 7 को जनवरी महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने इस संबंध में कई टीज़र ज़ारी किए हैं।

Redmi Note 7 आने वाला है भारतः हमें यह है पता...
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं
  • 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है रेडमी नोट 7 में
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है Redmi Note 7
विज्ञापन
Redmi Note 7 को जनवरी महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने इस संबंध में कई टीज़र ज़ारी किए हैं। हाल ही में रेडमी नोट 7 के कलर वेरिएंट और रैम + स्टोरेज मॉडल के बारे में जानकारी लीक हुई है। यह स्मार्टफोन शाओमी से हाल ही में अलग हुए Redmi सब-ब्रांड का पहला फोन होगा। Redmi ब्रांड के इस फोन की भिड़त मार्केट में मौज़ूद अन्य बजट स्मार्टफोन से होगी। Redmi Note 7 की अहम खासियतों में 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर, 4000 एमएएच बैटरी, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 12 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर शामिल हैं।
 

Xiaomi Redmi Note 7 की भारत में कीमत (अनुमानित)

भारत में Redmi Note 7 कीमत चीनी दाम के आसपास होगी। चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,400 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,500 रुपये) है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में रेडमी नोट 7 के दो वेरिएंट लाए जाने के दावे किए गए- 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। जानकारी दिया गया कि कंपनी भविष्य में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भी लाएगी। भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 को रेड, ब्लैक और ब्लू रंग में लाया जाएगा।

Redmi India के ट्विटर हैंडल से भी 48 मेगापिक्सल सेंसर फोन के कई टीज़र ज़ारी किए गए हैं, यह एक तरह  से Redmi Note 7 की ओर ही इशारा है। कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के बारे में कोई जानकारी दी गई है।
 

Xiaomi Redmi Note 7 डिज़ाइन, फीचर

रेडमी नोट 7 के बारे में बेहद ही मजबूत फोन होने के दावे किए गए हैं। कंपनी के सीईओ लू विबिंग ने भी कई टेस्ट करके कंपनी के इस दावे को सही साबित करने की कोशिश की। हमने टेस्ट के संबंध में आपको जानकारी भी दी थी। Redmi Note 7 का फ्रंट और बैक पैनल 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है।

Redmi Note 7 में वाटरड्रॉप नॉच, बेहद ही पतला बेज़ल, डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश है। फोन को हाल ही में सुपर नाइट सीन कैमरा मोड का सपोर्ट मिला था। जिसकी झलक हमें सबसे पहले Xiaomi Mi Mix 3 में मिली थी।
 

Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशन

इस फोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में भी यह फोन इन्हीं हार्डवेयर के साथ आएगा। डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7 मीयूआई 9 पर आधारित एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम मिलेगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है।
 

Xiaomi Redmi Note 7 के कैमरे

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

Redmi Note 7 की बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशन

फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है। रेडमी नोट 7 का डाइमेंशन 159.21x75.21x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 186 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »