Vivo अपना नया Vivo T5 Lite पेश कर सकती है। जबकि Realme की ओर से नया Realme P4R मार्केट में उतारा जा सकता है।
Vivo और Realme कथित तौर पर अपने नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रही हैं। (सांकेतिक फोटो)
Vivo और Realme के नए स्मार्टफोन भारत में इसी महीने के अंत तक लॉन्च हो सकते हैं। खबर है कि कंपनियां अपने अपने मिडरेंज हैंडसेट्स पर काम कर रही हैं जिनमें MediaTek चिपसेट्स देखने को मिल सकते हैं। Vivo की ओर से T सीरीज का नया फोन, जबकि Realme की ओर से P सीरीज में नया मॉडल पेश किया जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स बजट रेंज में लॉन्च हो सकते हैं। वीवो का फोन मई के अंत में, जबकि रियलमी का फोन जून की शुरुआती तारीखों में से किसी एक में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Vivo और Realme कथित तौर पर अपने नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रही हैं। ये फोन लो मिडरेंज के हो सकते हैं। Vivo अपना नया Vivo T5 Lite पेश कर सकती है। जबकि Realme की ओर से नया Realme P4R मार्केट में उतारा जा सकता है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक पोस्ट में इनके चिपसेट्स का खुलासा किया है। Vivo T5 Lite में MediaTek Dimensity 6300 या MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट आ सकता है। फोन में 8 जीबी तक रैम देखने को मिल सकती है।
EXCLUSIVE: Vivo T5 Lite is launching in India at the end of May 2026 and Realme P4R is launching in India in June 2026.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) May 13, 2026
Specifications are not confirmed yet. The Vivo T5 Lite is expected to be powered by the Dimensity 6300 or 6400, while the Realme P4R is expected to feature the…
Realme P4R में कंपनी MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दे सकती है। फोन में 8 जीबी तक रैम, 256 तक जीबी स्टोरेज मॉडल लॉन्च होने की संभावना जताई गई है। यह फोन शुरुआती वेरिएंट के लिए 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है। फोन में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, और 6 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी गिनाए गए हैं। फोन को लैवेंडर ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर, टाइटेनियम ग्लेयर जैसे शेड्स में पेश किया जा सकता है। यह मिडरेंज सेग्मेंट का फोन हो सकता है।
Vivo T5 Lite और Realme P4R की लान्च टाइमलाइन के बारे में भी टिप्स्टर ने बताया है। Vivo T5 Lite इसी महीने के अंत में लॉन्च हो सकता है। जबकि Realme P4R को कंपनी जून के पहले हफ्ते में लॉन्च कर सकती है। Vivo T5 Lite के लिए सुझाया गया है कि फोन में 90Hz या 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में IP64 रेटिंग देखने को मिल सकती है। फोन में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ सेकेंडरी सेंसर आने की संभावना है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से अभी फोन के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है। इनमें 6000mAh तक बैटरी आने की संभावना है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब