भारत में फोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है।
iQOO Z11 भारत में 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है।
iQOO Z11 को कंपनी भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। यह फोन देश में अगले महीने दस्तक दे सकता है। फोन में Snapdragon चिपसेट आने की बात सामने आई है। इसी के साथ फोन के भारतीय वेरिएंट के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। फोन में AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा बड़ी बैटरी इसमें आने की संभावना है। आइए जानते हैं iQOO Z11 भारत लॉन्च से पहले सभी लेटेस्ट अपडेट।
iQOO Z11 भारत में अगले महीने लॉन्च हो सकता है। फोन को कंपनी ने मार्च में चीन में लॉन्च किया था। अब यह भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 15 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। iQOO Z11 में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में Adreno 810 GPU देखने को मिल सकता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आ सकता है। इसकी कीमत 30 हजार रुपये के करीब हो सकती है।
EXCLUSIVE: iQOO is set to launch the Z11 smartphone in India next month, around June 15, 2026.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) May 14, 2026
The Z11 will feature Qualcomm's Snapdragon 7s Gen 4 SoC paired with the Adreno 810 GPU and will run Android 16 out of the box. It will be priced under ₹30,000.
iQOO Z11 में लगभग वही स्पेसिफिकेशंस आने की संभावना जताई गई है जो चीनी वेरिएंट में दिखे थे। भारत में फोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है। इसमें 2,800 x 1,260 पिक्सल का रिजॉल्यूशन आ सकता है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें HDR सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह 300Hz टच सैम्पलिंग रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है।
फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर से लैस हो सकता है। साथ में एक सेकंडरी सेंसर भी होगा जो 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। चीनी वेरिएंट में 9020 mAh की बैटरी मिलती है और 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है। भारतीय वेरिएंट भी बड़ी बैटरी से लैस होने की संभावना है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर