एलुगा आई2, एलुगा आई3 मेगा और दूसरे पैनासोनिक फोन की कीमतों में कटौती

देशभर में 1 जुलाई से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू होने के बाद, देश में स्मार्टफोन की कीमतें कम हो गईं हैं। जीएसटी लॉन्च होने के दो दिन के भीतर ही, ऐप्पल और असूस ने अपने डिवाइस की कीमतें कम कर दीं थीं। अब पैनासोनिक इस लिस्ट में शामिल होने वाली तीसरी कंपनी बन गई है। पैनासोनिक ने भी अपने कई स्मार्टफोन की कीमतें कम कर दी हैं।

एलुगा आई2, एलुगा आई3 मेगा और दूसरे पैनासोनिक फोन की कीमतों में कटौती
विज्ञापन
देशभर में 1 जुलाई से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू होने के बाद, देश में स्मार्टफोन की कीमतें कम हो गईं हैं। जीएसटी लॉन्च होने के दो दिन के भीतर ही, ऐप्पल और असूस ने अपने डिवाइस की कीमतें कम कर दीं थीं। अब पैनासोनिक इस लिस्ट में शामिल होने वाली तीसरी कंपनी बन गई है। पैनासोनिक ने भी अपने कई स्मार्टफोन की कीमतें कम कर दी हैं। हालांकि, पैनासोनिक ने अभी कटौती को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन गैज़ेट्स 360 को पता चलता है कि कंपनी ने ऑफलाइन रिटेलर को नई कीमतों की जानकारी दे दी है।

जीएसटी लागू होने के बाद चुनिंदा पैनासोनिक स्मार्टफोन की नई कीमतों के बारे में जानें। पैनासोनिक एलुगा आई2 1 जीबी रैम वेरिएंट की बात करें तो अब यह फोन 7,290 रुपये की जगह 6,490 रुपये मे उपलब्ध होगा। 2015 में 8,290 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ इसका 2 जीबी रैम वेरिएंट अब 1,000 रुपये कम कीमत के साथ 7,290 रुपये में मिलेगा। पैनासोनिक एलुगा आई2 में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जो ऑनसेल टच टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी व 2 जीबी रैम के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जबपकि एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  

पैनासोनिक पी88 की बात करें तो इस फोन की कीमत 800 रुपये कम कर दी गई है। और अब इसकी रिटेल कीमत 8,490 रुपये होगी जबकि जीएसटी लागू होने से पहले कीमत 9,290 रुपये थी। पैनासोनिक पी88 में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। ट्रिपल एलईडी फ्लैश के साथ इस फोन में एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है और फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी है।

अब बात करते हैं पैनासोनिकि एलुगा ए2 की, जो अब 8,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। पिछले साल मई में इस फोन को 9,490 रुपये में लॉन्च किया गया था। पैनासोनिक एलुगा ए2 में 1गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

इसके साथ ही पैनासोनिक एलुगा प्रिम की कीमत भी कम हो गई है। यह फोन अब आप 9,490 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि लॉन्च के समय फोन की कीमत 10,290 रुपये थी। पैनासोनिक एलुगा प्रिम में एक 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में एक क्वाड-कोर प्रोसेसर है जो 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा जीएसटी के बाद पैनासोनिक एलुगा आई3 मेगा और एलुगा पल्स एक्स भी सस्ते हो गए है। 10,990 रुपये वाला एलुगा आई3 मेगा अब 1,000 रुपये कम कीमत के साथ 9,990 रुपये में उपलब्ध है। फोन में एक 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6735 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एक पांच मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। पैनासोनिक एलुगा पल्स एक्स की कीमत अब 10,490 रुपये रह गई है। मार्च में इसी साल इस फोन को 10,990 रुपये में पेश किया गया था। फोन में 5.5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एक 5 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसर1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and compact
  • Decent display
  • Good camera performance in daylight
  • कमियां
  • Underpowered
  • Low storage
  • Sub-par battery life
  • Weak plastic body
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735व्यू
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735व्यू
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »