• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पैनासोनिक पी88 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है ट्रिपल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा

पैनासोनिक पी88 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है ट्रिपल एलईडी-फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा

पैनासोनिक पी88 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है ट्रिपल एलईडी-फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक पी988 में 5.3 इंच आईपीएस डिस्प्ले है
  • इस फोन में फ्रंट फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है
  • फोन में 2600 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
पैनासोनिक ने बुधवार को भारत में अपना पी88 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। पैनासोनिक पी88 की कीमत 9,290 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यह फोन देशभर के रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

पैनासोनिक पी88 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया ट्रिपल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ दिया गया 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा। इसके अलावा फोन में एलईडी फ्लैश के साथ एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी है। डुअल सिम वाला यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो र चलता है। फोन एंड्रॉयड फॉर वर्क सिक्योरिटी के साथ आता है। पी88 में 5.3 इं एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है।

पैनासोनिक पी88 में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो, 3जी जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी।

इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। फोन की मोटाई 8.35 मिलीमीटर और वज़न 156 ग्राम है। लॉन्च के दौरान पैनासोनिक इंडिा के मोबिलिटी डिविज़न के बिज़नेस हेड पंकज राना ने कहा कि, ''पी88 भारतीय बाजार के हिसाब से एक किफ़ायती 4जी स्मार्टफोन है। सेल्फी के शौकीनों के लिए फोन का फ्रंट कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसके अलावा लंबे  समय तक फोन को सुरक्षित चलाने के लिए इस फोन में एक एंटी-डस्ट रिसीवर है।''
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसर1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 सबसे सस्ता खरीदें! ₹11 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां मिल रही डील
  2. ₹10 हजार तक महंगे हो गए iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे धांसू फोन!
  3. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  4. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  7. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  8. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  9. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »